नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का गलत तरीके से फायदा उठाने वालों का पता चला है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने ऐसे फर्जी लोगों के बैंक खातों से पैसे वापस ले लिया है। सरकार के कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 1,19,743 बैंक खातों से पीएम किसान स्कीम का पैसा वापस ले लिया गया है। सरकार ने बताया है कि इन लोगों के नाम एवं उनके बैंक खातों का विवरण उपलब्ध नामों के मेल नहीं खाता था, यही कारण है कि पैसा वापस ले लिया गया है। पीएम किसान बेवसाइट के अनुसार ऐसा अभी तक केवल 8 राज्यों में ही हुआ है।
कृषि मंत्री ने दी जानकारी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने खुद यह जानकारी इस जारी रिपोर्ट में दी है। कृषि मंत्री के अनुसार पीएम किसान स्कीम के तहत पैसा लेन-देन (ट्रांजेक्शन) की प्रक्रिया में बदलाव लाया गया है। इसके बाद अब गलत लोग इस योजना का गलत फायदा नहीं उठा पाएंगे। अब वेरीफिकेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे इस तरह का फ्रॉड न हो सके।
जानिए किस राज्य में कितनी गड़बड़ी
बेवसाइट पर राज्यों के अनुसार यह जानकारी दी गई है। इस जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ऐसा गड़बड़झाला सबसे ज्यादा हुआ है। आइये जानते हैं राज्यवार आंकड़े...
इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। यहां पर 86,314 लोगों के बैंक खातों से पैसा वापस लिया गया है। हालांकि देश में पीएम किसान योजना के सबसे ज्यादा लाभार्थी भी इसी प्रदेश से हैं। इनकी संख्या 1,92,39,499 है।
दूसरे नंबर पर है महाराष्ट्र है, जहां 32,897 लोगों के बैंक खातों से पैसा वापस लिया गया है। महाराष्ट्र में अब तक पीएम किसान योजना का पैसा 79,49,570 लोगों को मिल चुका है।
हिमाचल प्रदेश के 346 लोग, उत्तराखंड के 78 लोग, हरियाणा के 55 लोग, जम्मू और कश्मीर के 29 लोग, झारखंड के 22 लोग के अलावा असम के 2 लोगों के बैंक खातो से पैसा वापस लिया गया है।
अब आधार वेरीफिकेशन के बिना नहीं मिलेगा पैसा
पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये सालाना किसानों को दिया जाता है। शुरुआत में तो इस स्कीम का पैसा बिना आधार नंबर दिए मिल रहा था। यही कारण है कि पहली किस्त का पैसा कई गलत लोगों को मिल गया। बाद में भी ऐसी ही शिकायतें मिलीं। इसके बाद अब आधार वेरीफिकेशन जरूरी हो गया है। क्योंकि इसके बाद गड़बड़ी की आशंका नहीं रह जाएगी। अब उन किसानों को भी पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा जो वास्तव में किसान हैं, लेकिन जिन्होंने अपना आधार वेरिफिकेशन अपने बैंक खाते और पीएम किसान योजना में नहीं किया है।
करोड़ों किसान अभी तक ले चुके हैं पैसा
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अनुसार देश में 14.5 करोड़ किसान परिवार इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं। पीएम किसान योजना जब तैयार हुई थी उस वक्त इसके लिए 87 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। लेकिन अभी तक केवल 8.44 करोड़ किसानों को ही इस स्कीम का फायदा मिल सका है। पीएम किसान स्कीम की तीसरी किस्त तो केवल 5.81 करोड़ लोगों को ही मिली है। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द अपने बैंक खाते और पीएम किसान स्कीम में आधार नंबर को जोड़ लेना चाहिए। जैसे ही किसान आधार नंबर को जोड़ लेंगे, उनको इस स्कीम का पैसा दोबारा मिलने लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications