PM Kisan Nidhi 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त आज जारी होगी। इससे करोड़ों किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले 17वीं किस्त पीएम मोदी ने 18 जून को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से जारी की थी।

आज जारी होगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त
आज आने वाली किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त में 2000 रुपये लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे। महाराष्ट्र के वाशिम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के जारी होने के लिए मंच पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। इस बार 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को इसका फायदा होगा।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
24 फरवरी साल 2019 को लॉन्च की गई पीएम-किसान योजना तीन बराबर किस्तों में किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। किसानों के खाते में हर 4 महीने के बाद 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजे जाते हैं। इस योजना का लाभ देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसान उठा चुके हैं। किसानों का इस योजना की 18वीं किस्त का इंतजार भी आज खत्म होने वाला है।
आज महाराष्ट्र से भेजे जाएंगे किसानों के खाते में पैसे
इस योजना की 18वीं किस्त महाराष्ट्र से सीधे किसानों के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके अलावा आज महाराष्ट्र के वाशिम में 18वीं किस्त जारी करने के दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। आज पीएम महाराष्ट्र में 56000 करोड़ की कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
इन दो कामों के बिना नहीं आएंगे किसानों के खाते में पैसे
पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी के साथ ही जमीन वेरिफिकेशन करवाना भी जरूरी है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया गया तो आपकी 18वीं किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके अपने पहचान की पुष्टि करते हैं। इसे आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications