PM-Kisan Samman Nidhi 20th Kisht: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के शुरू होने के बाद से केंद्र सरकार अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। अब सभी किसानों को 20वीं किस्त के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 20वीं किस्त के जारी होने से पहले किसानों को एक काम करना बहुत जरूरी है।

ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा करें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि जो किसान इस काम को नहीं करवाएगा उसकी किस्त अटक जाएगी।
ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने आप पास के सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं और बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी हो जाती है। इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक पोर्टल से भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी हो जाती है।
किसान पहचान पत्र बनवाएं
केंद्र सरकार के अनुसार, 20वीं किस्त का फायदा उन किसानों को ही मिलेगा जो अपना किसान पहचान पत्र बनवाएंगे। कृषि विभाग ने किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर किसान पहचान पत्र बनवाने की जानकारी भी दी थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा अगर किसी किसान को लगातार मिल रहा है तो उसे ये कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है।
आधार लिंक करना है जरूरी
किसानों को इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार लिंकिंग करवाना भी जरूरी है। इसके लिए आपको बैंक जाना जरूरी है और बैंक जाकर आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना भी जरूरी है। इसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या फिर किसी जन सुविधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।
किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल-जवाब
किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त कब जारी हुई थी?
24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी।
पीएम किसान स्टेट्स कैसे चेक करें?
पीएम किसान स्टेट्स चेक कर करने के लिए आपको https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद कुछ स्टेप्स की मदद से आप योजना से जुड़ा स्टेट्स चेक कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications