PM Kisan Samman Yojana 19th Installment: किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi) की 19वीं किस्त 24 फरवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना से 22 हजार करोड़ रुपये की राशि को 9.7 करोड़ किसानों को डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। हालांकि कुछ किसानों को इस योजना का फायदा नहीं मिलने वाला है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त का फायदा? (PM Kisan Samman Yojana 19th Kisht)
अगर आपने अभी तक अपनी जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए आपको ई-केवाईसी कराना भी बहुत जरूरी है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं और अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
आपने अभी तक अगर आधार लिंक नहीं कराया तो आपकी किसान सम्मान निधि योजना(pm kisan samman nidhi yojana 19th kisht date time) की 19वीं किस्त अटक जाएगी। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होगा। इसके अलावा आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन होना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो भी आपके खाते में किस्त ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।
किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त कब जारी हुई थी? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)
इस योजना के तहत भारत सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। आधार से लिंक्ड किसानों के बैंक अकाउंट में सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये भेजती हैं। 1 साल में किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में जारी की गई थी।
किसान सम्मान निधि योजना कब शुरू हुई थी? (PM Kisan beneficiary status)
पीएम किसान योजना(PM Kisan beneficiary list) को पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में लॉन्च किया था। इस योजना का फोकस किसानों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना से किसानों को वित्तीय मदद की जाती है ताकि उनका जीवनयापन हो सके और खेती में आने वाली समस्याओं को किसान हल कर सकें।
ऐसे चेक करे पीएम किसान सम्मान योजना का बेनिफिशियरी स्टेट्स
पीएम मोदी 24 फरवरी को किसानों के खाते में ये पैसे ट्रांसफर करेंगे तो आप आसानी से ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में ये पैसे आएं हैं या नहीं। बेनिफिशियरी स्टेट्स को चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
2- इसके बाद Farmers Corner ऑप्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें।
3- फिर अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर एंटर करें।
4- फिर आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री और एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications