नई दिल्ली, अगस्त 06। अगर आप को भी पीएम किसान योजना का लाभ मिलता हैं तो यह खबर आपके काम की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी करने वाले हैं। पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं मे से एक है, इस स्कीम में सरकार देश के किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की तीन किस्त भुगतान करती है। पीएम किसान योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना की तारीफ खुद प्रधामंत्री देश के तमाम मंचो से करते रहते हैं। छोटे और मझौले किसनों को वित्तीय सहायता पहुचाने के लिए ईस स्कीम की शुरूआत की गई थी।
कब मिल सकता है पैसा
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएनम किसान योजना और किसानों के लिए ट्वीट किया था, पीएम ने लिखा 'हमारे किसान भाई-बहनों पर पूरे देश को गर्व है. किसान जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.'
कब मिल सकता है पैसा
पीएम किसान की 12वी किस्त इस महीने जारी हो सकती है। केन्द्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी तो वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में किश्त का पैसा आ सकता है।
आवेदन करा सकते है अपडेट
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त पाने में अगर आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी ही उसे सुलझा लें.
- इसके लिए हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर के या फिर मेल आईडी पर मेल कर आप अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं.
- पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टॉल फ्री) या फिर 011-23381092 पर कर सकते हैं.
- आप पीएम किसान के अधिकारिक ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं.
- अगर आपने अब तक पीएम कीसान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर कर ले.
किस्त की स्टेटस जांच करने का तरीका
1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट पर जाना होगा
2. बेवसाईट पर फार्मर्स कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
3. अब बेनेफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके स्क्रिन पर नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर अंकित करे.
6. इसके बाद आपको अपने किस्त के स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications