PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसान खेती पर निर्भर हैं, लेकिन कई बार उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं रहती। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की मदद दी जाती है।

तीन हिस्सों में मिलती है रकम
सरकार ये 6,000 रुपए की रकम किसानों को तीन बराबर किश्तों में देती है। हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपए भेजे जाते हैं। यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
20वीं किश्त का ऐलान जल्द तारीख तय नहीं
अब तक सरकार इस योजना के तहत 19 किश्तें जारी कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किश्त 20 जून तक किसानों के खातों में आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कौन-कौन होंगे इस बार लाभार्थी?
पिछली किश्त के दौरान करीब 9 करोड़ किसानों को पैसा मिला था। इस बार भी अनुमान है कि इतनी ही संख्या में किसान फायदा उठा सकते हैं। लेकिन कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है।
इन वजहों से रुक सकती है आपकी किश्त
1. अगर e-KYC नहीं हुआ
समय रहते हुए E-KYC करवा लीजिए अगर इसे नहीं करवाया होगा, तो इस बार की पेमेंट नहीं मिलेगी। इस काम को कराने के लिए अपने पास के CSC सेंटर, बैंक, या PM-KISAN पोर्टल पर पहुंचकर कर सकते हैं।
2. भूमि रिकॉर्ड अपलोड नहीं है
जिस जमीन का रिकॉर्ड किसान के पास और पोर्टल पर मौजूद नहीं है या उसकी जांच नहीं हुई है तो उसकी किश्त भी रुक सकती है।
3. गलत जानकारी देने पर रोक
अगर किसी किसान ने गलत दस्तावेज या जानकारी के आधार पर योजना में नाम जुड़वाया है, तो सरकार उसकी पहचान कर उसे बाहर कर सकती है।
4. बैंक खाता आधार से लिंक नहीं
अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। यह एक जरूरी शर्त है।
पैसा नहीं आया? यहां करें शिकायत
अगर आपको लगता है कि आपने सब कुछ सही किया है फिर भी पैसा नहीं आया, तो आप नीचे दिए गए माध्यमों से शिकायत कर सकते हैं।
ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
हेल्पलाइन: 011-23381092
यह सभी सेवाएं 24x7 उपलब्ध हैं।
सही जानकारी से मिलेगा पूरा फायदा
अगर आप चाहते हैं कि 20वीं किश्त का पैसा समय पर आपके खाते में आए, तो यह जरूरी है कि आप सभी जरूरी दस्तावेज सही रखें और हर प्रक्रिया समय पर पूरी करें। छोटा-सा लापरवाही आपको इस योजना से बाहर कर सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications