नयी दिल्ली। पीएम किसान योजना मोदी सरकार की कुछ विशेष योजनाओं में से एक है। सरकार का मकसद इससे किसानों की मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रु दिए जाते हैं। ये पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होता है। मोदी सरकार की तरफ से ये आर्थिक मदद 2000 रु की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस समय सरकार पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त जारी करने पर काम कर रही है। अगर आप इस योजना से जुड़े हुए हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि आपकी एक छोटी सी गलती आपकी पैसों की किस्त रुकवा सकती है। अगर नहीं तो ये खबर आपके काम की है। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें किसानों के खातों में किस्त न पहुंचने की बात कही गई। मगर असल में कुछ न कुछ कमी किसानों की ही तरफ से रह जाती है। आइए जानते हैं कि आपको किन बुनियादी बातों पर ध्यान देना होगा।
छठी किस्त में नहीं मिला पैसा
देश के ऐसे बहुत से किसान हैं जिन्होंने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था, मगर उन्हें छठी किस्त का पैसा नहीं मिला। वास्तव में होता है ये है कि अगर आपने आवेदन में जरा सी भी गलती की तो सरकार आपकी किस्त रोक देगी। यहां गलती का मतलब है आधार नंबर गलत दे देना या ऐसी ही कोई और चूक। इस स्थिति में सरकार बिना किसी चेतावनी के किस्त नहीं भेजती। अगर आपको छठी किस्त में पैसा न मिला हो तो आपको इस पर तुरंत कार्यवाही करनी होगी, वरना आपको अगली किस्त में भी पैसा नहीं मिलेगा।
आधार कार्ड की भूमिका बहुत अहम
इस योजना में आधार कार्ड की भूमिका बहुत अहम है। योजना के तहत आधार कार्ड का वेरिफिकेशन जरूरी है। इसके बिना पैसा मिलना नामुमकिन है। अब भी ऐसे बहुत से किसान हैं जिनके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। अगर आपसे ऐसी कोई चुक हो गई है तो इसे तुरंत ठीक कराएं।
ऐसे चेक करें पैसा आया कि नहीं
सरकार ने एक खास सुविधा शुरू की है जिसके जरिए आप चेक कर सकते हैं आपको किसान योजना का पैसा मिला है या नहीं। अगर आप नए आवेदक हैं तो आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। आप पीएम किसान पोर्टल ये सारी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बस अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल डालनी होगी।
खत्म हुई जमीन की सीमा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर (5 एकड़) खेती की जमीन हो। मगर अब सरकार ने ये सीमा खत्म कर दी है, जिससे करीब 14.5 करोड़ किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
स्वयं करें रजिस्ट्रेशन
अब आप पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको रजिस्ट्रेशन की ये खास सुविधा घर बैठे ही मिलेगी। इसके लिए आपको आधार, बैंक जैसे बुनियादी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। आप pmkisan.nic.in पर जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications