नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, पिछड़ों और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। इन्हीं में पीएम किसान सम्मान योजना शामिल है। इस योजना के तहत किसानों साल में 2000-2000 रु तीन किस्तें यानी कुल 6000 रु दिए जाते हैं। ये पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। मगर इस स्कीम का लाभ हर किसान को नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए कुछ शर्तें हैं। मगर अब इस योजना में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। दरअसल तमिलनाडु में पीएम किसान योजना से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां वे लोग भी इस योजना के तहत पैसे ले रहे थे, जो इसके हकदार नहीं है। मगर गड़बड़ी सामने आने पर सरकार भी सतर्क हो गई है। इतना ही नहीं जो लोग हकदार नहीं है उनसे पैसा भी वसूला गया है। यानी अगर कोई व्यक्ति इस योजना के नियमों के तहत लाभार्थी की कैटेगरी में नहीं आता, मगर उसने फायदा उठाया है तो सरकार उससे लिया गया पैसा वसूल सकती है।
कितने रु वसूले गए
जो लोग पीएम किसान योजना के लाभार्थी की कैटेगरी में नहीं आते मगर उन्होंने इस योजना के तहत पैसे लिए तो ऐसे लोगों से अब तक सरकार ने 61 करोड़ रु वसूले हैं। इतना ही नहीं पैसा न लौटाने पर कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही बरती उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
घोटाले में तमिलनाडु आगे
पीएम किसान योजना में घोटाले के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है। यहां योजना के तहत रजिस्टर्ड 5.95 लाख के खाते चेक किए गए। हैरानी की बात है कि इसमें से 5.38 लाख फर्जी निकले। मगर अब बैंकों के माध्यम से ऐसे खातों में गई राशि को वापस लिया जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य में 96 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी गई और 34 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। साथ ही 3 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अलावा 5 सहायक कृषि अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। ये लोग पासवर्ड के गलत इस्तेमाल से हेराफेरी कर रहे थे।
किसे मिल सकता है फायदा
वे किसान जो एमपी, एमएलए, मंत्री या मेयर हो इस योजना का लाभ नहीं मिलता। आवेदन के बावजूद ऐसे लोगों को पैसा नहीं दिया जाएगा। केंद्र या राज्य सरकार में किसी अधिकारी या कर्मचारी को इस योजना का फायदा नहीं दिया जा सकता। ऐसे लोगों के आधार से इनके फायदा लेने की बात सामने आ जाएगी। वहीं वे खेती करने वाले किसान जो डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील आदि हों वे भी पीएम किसान योजना से बाहर हैं।
आधार कार्ड जरूरी
पीएम किसान योजना में आधार कार्ड अहम है। इस योजना के तहत आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होना जरूरी है। आपको इसके बिना पैसा नहीं मिलेगा। हालांकि अब भी ऐसे बहुत से किसान हैं जिनके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। यदि आपके साथ ऐसा हो तो आधार वेरिफाई जरूर करें।
कैसे पता चले पैसा आया है या नहीं
सरकार की तरफ से एक खास सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए आसानी से चेक किया जा सकता है कि आपको योजना के तहत पैसा मिला या नहीं। पीएम किसान पोर्टल पर सारी जरूरी जानकारी मिल सकती है। अगर आपने नया आवेदन किया है तो आप उसका स्टेटस भी देख सकते हैं। आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल दर्ज करनी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications