नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 6 करोड़ किसान परिवारों को आज 12,000 करोड़ रुपये बांटे। पीएम ने यह रकम ऑनलाइन बांटी है, जो सीधे ही किसानों के खातों में पहुँचेगी। पीएम मोदी ने यह पैसा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त के रूप में जारी किया है। पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में हुए एक समारोह में किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किये। बता दें कि पीएम किसान की तीसरी किस्त के तहत किसानों को 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। इससे पहले पीएम किसान योजना की पहली दो किस्तों में देश भर में एक करोड़ से अधिक किसानों परिवारों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में चार-माह की तीन किस्तों में 2,000 रुपये की राशि जारी की जा रही है।

पिछले साल लिया गया था फैसला
पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने पीएम-किसान योजना को हरी झंडी दिखायी थी। इस योजना का उद्देश्य देश भर में दो हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि रखने वाले सभी छोटे और सीमांत भूमिधारी किसानों के परिवारों को 6000 रुपये वार्षिक आय सहायता प्रदान करना है। आज हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को लाभार्थियों को पीएम-किसान के तहत सर्टिफिकेट्स भी सौंपे। साथ ही प्रगतिशील किसानों को कृषि कर्मण अवॉर्ड भी दिये गये।
पैसा न मिलने पर कर सकते हैं शिकायत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार लिंक करवाना जरूरी है। https://www.pmkisan.gov.in/ पर आप घर बैठे आधार सहित अपनी बाकी डिटेल अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप योग्य हैं और आपने आधार लिंक करवा लिया और फिर भी आपको पैसा न मिले तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की किसान हेल्प डेस्क को ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसका ई-मेल का पता है- pmkisan-ict@gov.in, जबकि किसान सेल का सीधा नंबर है 011-23381092। इसके अलावा किसान वेलफेयर सेक्शन का दिल्ली स्थित ऑफिस फोन नंबर है 011-23382401 और इसका ई-मेल है pmkisan-hqrs@gov.in
यह भी पढ़ें - सोने की चमक बरकरार, मगर आयात में आयी कमी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications