PM Kisan: किसान लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी की पीएम किसान की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, अब प्रधानमंत्री ने देश के 12 करोड़ से भी अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपए की 12वी किस्त ट्रांसफर करके उन्हें दिवाली के ठिक पहले उपहार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना के 12वी किस्त के लिए 16,000 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट किसानों के खाते में ट्रांसफर की। सरकारी डाटा के अनुसार पीएम कीसान के पोर्टल पर 12 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं।
11वीं किस्त के लिए 21 हजार करोड़ रुपए किए थे जारी
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में इसी साल मई में हिमाचल के शिमला से पीएम कीसान की 11वी किस्त जारी की थी। पीएम ने 11वी किस्त के लिए 21,000 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस बार 12वी किस्त जारी करने से पहले सरकार ने कुछ लोगों के नामों की छटनी की है। ऐसी खबरे थी कि एक ही परिवार के कई लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे। सरकार इसकी गहन जांच कर रही थी।
क्या है पीएम कीसान
पीएम कीसान योजना के तहत सरकार देश के आर्थिक रुप से कमजोर करोड़ों किसानों को हर साल 2 हजार रुपए के तीन किस्तो में 6000 रुपये सालाना की सहायता देती है। अभी तक इस योजना के तहत किसानों के खाते में 11 किस्ते ट्रांसफर की जा चुकी थी। आज प्रधानमंत्री ने इसकी 12वी किस्त जारी की है। सरकारी आकड़ो के अनुसार अभी तक सरकार ने किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि ट्रांसफर कर चुकी है।
इस तरह से चेक करें स्टेट्स
PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें।
यहां आपको होमपेज के राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प दिखेगा।
इस विकल्प में ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर जाएं। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
इस नए पेज से मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक विकल्प का चुनाव किजिए। इसकी माध्यम से खाते के पैसों की जांच कर सकते हैं।
मोबाईल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालिए और गेट डाटा के विकल्प पर क्लिक किजिए।
यहां आपकों पीएम कीसान के तहत सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications