नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था में चल रही मंदी की भावना का स्वीकार किया और देश में आर्थिक गति में फिर से तेजी लाने के लिए भारतीय उद्यमियों से बात की। सोमवार को नई दिल्ली में किर्लोस्कर समूह के शताब्दी समारोह में बोलते हुए उन्होंने भारतीय उद्यमियों से निराशा को अपने पास से दूर करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि 'नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। आप अपने विस्तार के लिए देश के जिस भी कोने में जाएं, भारत सरकार आपके साथ चलेगी।' इस कार्यक्रम में देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी, एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल, अदाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा और माइनिंग सेक्टर के प्रमुख कारोबारी अनिल अग्रवाल शामिल रहे।

भरपूर निवेश करने को कहा
पीएम मोदी ने पिछले महीने कहा था कि सरकार ने अर्थव्यवस्था की पिछली कमजोरियों को ठीक कर दिया है। उन्होंने उद्मियों से मंदी के बावजूद भरपूर निवेश करने को भी कहा था और वादा किया था कि वास्तविक कारोबारी विफलताओं में गलत कार्रवाई नहीं की जायेगी। मोदी ने इंडस्ट्री ने बिना किसी डर के आगे बढ़ने को कहा। मोदी ने कहा कि एक कंपनी यदि सफल नहीं है तो जरूरी नहीं कि वह किसी साजिश या लालच में शामिल हो। इसलिए, देश में ऐसे उद्यमियों के लिए एक रास्ता तैयार करना महत्वपूर्ण था और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड ने इसके लिए आधार तैयार किया।
'वर्ल्ड-क्लास उत्पाद तैयार करें'
पीएम मोदी ने जोर दिया कि इंडस्ट्री वर्ल्ड क्लास उत्पाद तैयार करे। भारत अधिक निवेश करने में सक्षम है और युवा उद्यमियों, व्यवसाय संस्कृति की संख्या में वृद्धि के साथ, सरकार इनोवेशन का समर्थन करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अब अगर ऐसा कोई क्लब आज बनता है, तो इसे भारत क्लब कहा जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, पुराने दिग्गजों और नए उद्यमियों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने देश को बड़े लक्ष्य रखने करने का साहस दिया।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications