प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक कामों के लिए करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। मोदी बच्चियों की शिक्षा से लेकर गंगा सफाई अभियान के लिए अपनी बचत के पैसे से दान दे चुके हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक कामों के लिए करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। मोदी बच्चियों की शिक्षा से लेकर गंगा सफाई अभियान के लिए अपनी बचत के पैसे से दान दे चुके हैं। पीएम केयर्स फंड में दान देने की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

पीएम मोदी ने अपनी निजी बचत से 2.25 लाख रुपए दान किए थे। जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड में पहला अंशदान खुद किया था। मालूम हो कि महामारी के खिलाफ जंग में जब पीएम केयर फंड की शुरुआत हुई थी, तब पीएम मोदी ने सबसे पहले 2.25 लाख रुपये दान दिया था। ये अंशदान प्रधानमंत्री ने अपनी सैलरी के बचत से किया है।
पीएम मोदी का कुल योगदान 103 करोड़ रुपये से ज्यादा
जानकारी दें कि साल 2019-20 के लिए पीएम केयर्स के एनुअल ऑडिट के अनुसार, पहला अंशदान सवा दो लाख रुपये का था। इस फंड में शुरुआती 5 दिन के भीतर 3,076 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे। अब तक कई योजनाओं में दान देने और निजी वस्तुओं की नीलामी की रकम मिलाकर पीएम मोदी का कुल योगदान 103 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।
पीएम मोदी ने 1.3 करोड़ रुपये नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दी
प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल जब कुंभ मेला में गए थे तो उन्होंने अपनी निजी बचत से सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनी निधि में 21 लाख रुपये दान किए थे। इतना ही नहीं साउथ कोरिया से मिले सियोल पीस प्राइज की 1.3 करोड़ रुपये की रकम भी उन्होंने 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट के लिए दे दी थी। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री को पत्र के जरिए कहा कि इस प्राइज मनी को मिली टैक्स में छूट वापस ले ली जाए। अधिकारियों ने कहा कि मोदी को पीएम रहते मिले सभी तोहफों और प्रतीक चिन्हों की नीलामी से हासिल होने वाली रकम भी 'नमामि गंगे' मिशन को दी गई। इसमें ताजा ऑक्शन से मिले 3.4 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। पीएम मोदी लंबे समय से जनता के हित में दान देते रहे हैं। हाल ही में जब यह जानकारी सामने आई तो ट्विटर पर चर्चा शुरू हो गई। इतना ही नहीं पीएम केयर के अलावा Rs 2.25 ट्रेंड कर रहा था।
बच्चों की शिक्षा पर भी फंड दान की
इतना ही नहीं, नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब गुजरात के मुख्यमंत्री का पद छोड़ा, तब पीएम मोदी ने राज्य सरकार स्टाफ के लिए निजी बचत से 21 लाख रुपये दान दिए थे। मोदी ने गुजरात सीएम रहते हुए गिफ्ट्स के जरिए 89.96 करोड़ रुपये जुटाए थे। उन्होंने सारी रकम कन्या केलवणी फंड में दान कर दी और पैसा बच्चों की शिक्षा पर खर्च हुआ। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान, पीएम मोदी ने कुल 2.49 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें से गांधीनगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 1.27 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है। गांधीनगर में उनके एक मकान की कीमत 1.10 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications