नई दिल्ली, अगस्त 10। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस योजना के दूसरे चरण को उज्ज्वला 2.0 के नाम से जाना जाएगा। इस योजना का दूसरा चरण महोबा, उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ, जिसका पीएम मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया है। उज्ज्वला योजना 2.0 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कहा है कि उज्ज्वला योजना ने बेहतर तरीके से महिलाओं के जीवन को लाभान्वित किया है। उन्होंने हॉकी के दिग्गज (मेजर ध्यान चंद) के नाम पर देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम बदलने के फैसले पर बात की, जो महोबा से ताल्लुक रखते थे।
8 करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन
उन्होंने पिछले छह वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदमों के बारे में बात की, जिसमें बताया गया कि उनमें से प्रत्येक कदम ने महिलाओं को कैसे लाभान्वित किया। पीएम मोदी के अनुसार उज्ज्वला योजना के पहले चरण में 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले। इन कनेक्शनों से लॉकडाउन के दौरान ऐसे परिवारों को फायदा हुआ। पीएम ने कहा कि कल्पना कीजिए कि अगर उज्ज्वला योजना होती तो क्या होता?।
2014 के बाद बनाया रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में हमने 2014 से पहले दिए गए कुल कनेक्शनों की तुलना में अधिक गैस कनेक्शन दिए। इस अवसर पर 1000 महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं, जिनमें से 10 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांकेतिक भाव से एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन दिए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पांच महिला लाभार्थियों के साथ बातचीत की, जिनमें उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की क्रमशः एक-एक महिला थी।
पहले से मिलेंगे ज्यादा बेनेफिट
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कल जारी किए गए एक बयान में कहा गया था कि उज्जवला 2.0 लाभार्थियों को पहली रिफिल और हॉटप्लेट मुफ्त में दी जाएगी। दूसरी बात आवेदन प्रोसेस के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की आवश्यकता होगी। बयान में कहा गया कि उज्ज्वला 2.0 सभी लोगों को एलपीजी कनेक्शन के प्रधानमंत्री के टार्गेट को प्राप्त करने में मदद करेगी। आज के समारोह में पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने भी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी समारोह में शामिल हुए।
5 साल पुरानी है उज्ज्वला योजना
उज्ज्वला योजना या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई), मई 2016 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक प्रमुख योजना के रूप में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण घरों में रसोई गैस जैसे स्वच्छ रसोई ईंधन को उपलब्ध कराना है। इसी लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश के बलिया में हुई थी।
पहला चरण कब हुआ पूरा
उज्जवला 1.0 का पहला चरण मार्च 2020 की समय सीमा से सात महीने पहले अगस्त 2019 में पूरा हुआ था। 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबी रेखा से नीचे वाले 1 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री ने जो ऐलान किया था उसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में ही 1 करोड़ परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। ये सिलेंडर उन राज्यों और क्षेत्रों में पहुंचाए जाएंगे, जहां उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अभी कम हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications