PM Modi 75th Birthday; PM Modi Net Worth : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर (बुधवार) को 75 वर्ष के हो गए हैं। देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता हो या पार्टी के तमाम शीर्ष नेता हों या फिर उनसे सहानूभुति रखने वाले और प्रेम करने वाले देश के करोड़ों लोग, उनके सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। दुनियाभर के तमाम शीर्ष नेता भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

ऐसे में इस खास अवसपर पर प्रधानमंत्रीमोदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें जो सबको आकर्षित करती हैं। 17 सितंबर 1950 को यानी आजादी के 3 साल बाद गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी स्वतंत्र भारत में जन्में सबसे प्रभावशाली और पहले प्रधानमंत्री हैं।
13 साल CM; 11 साल से PM
अपने राजनीतिक करियर में पीएम मोदी 2001 से 2014 तक करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री (CM) रहे और 2014 से यानी 11 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। साल 2024 में नरेंद्री मोदी (PM Modi Birthday) लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने और पहली बार वे 2014 में पीएम बने थे।
PM Modi Net Worth (कितनी है पीएम मोदी की संपत्ति)
24 सालों से सीएम-पीएम रहने के बावजूद उनकी निजी संपत्ति (PM Narendra Modi Net Worth) बहुत सीमित है। उनकी नेटवर्थ में बीते 18 सालों में (साल 2007 से) भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। तो चलिए जानते हैं कि 24 साल के राजनीतिक करियर में प्रधानमंत्री मोदी के पास कितनी संपत्ति है यानी उनका नेटवर्थ कितना है और वे कहां इन्वेस्टमेंट करते हैं...
पीएम मोदी के पास है 3 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले साल यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमिशन को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी की संपत्ति (PM Modi Net Worth) 3.02 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर कोई देनदारी या लोन बकाया नहीं है। 3 करोड़ रुपये की संपत्ति में उनके पास 52920 रुपये का कैश है, जबकि किसी तरह की जमीन या घर नहीं है।
पीएम मोदी ने कहां-कहां किया है इन्वेस्टमेंट
- कैश : 52,920 रुपये
- एसबीआई में एफडी और ब्याज : 2.85 करोड़ रुपये
- एसबीआई में डिपॉजिट : 80304 रुपये
- करीब राष्ट्रीय बचत पत्र यानी NSC (ब्याज समेत) : 9.12 लाख रुपये
- ज्वैलरी (Gold Ring): मोदी के पास कुल मिलाकर सिर्फ चार सोने की अंगूठियां हैं, जिनका वजन लगभग 45 ग्राम है और कीमत 2.67 लाख रुपये से अधिक है।
- अन्य संपत्तियां, जैसे क्लेम/इंटेरेस्ट्स की वैल्यू : 3.33 लाख रुपये
पीएम मोदी ने ITR में बताई कुल इनकम
- 2018 - 2019 : 11,14,230 रुपये
- 2019 - 2020 : 17,20,760 रुपये
- 2020 - 2021 : 17,07,930 रुपये
- 2021 - 2022 : 15,41,870 रुपये
- 2022 - 2023 : 23,56,080 रुपये
पीएम मोदी के पास क्या नहीं है?
पीएम मोदी के पास अपने नाम पर कोई घर, कोई कार नहीं, कमर्शियल बिल्डिंग, खेती की जमीन, बिना खेती वाली जमीन, प्लाॉट, मकान, बीमा पॉलिसी, कोई भी गाड़ी नहीं है। इसके अलावा पीएम मोदी पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है।
2007 से अब कितनी बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति
- 2007 - 42,56,426 रुपये
- 2012 - 1,33,42,842 रुपये
- 2014 - 1,26,12,288 रुपये
- 2015 - 1,41,14,893 रुपये
- 2016 - 1,73,36,996 रुपये
- 2017 - 2,00,13,403 रुपये
- 2019 - 2,51,36,119 रुपये
- 2024 - 3,02,06,889 रुपये
पीएम मोदी की शिक्षा का सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुजरात बोर्ड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति शास्त्र में स्नातक (BA) की डिग्री हासिल की। वहीं प्रधानमंत्री ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (MA) की पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगाते रहे हैं और इसपर सवाल खड़े करते रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications