नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया आइडियाज समिट में मुख्य भाषण दिया। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका-भारत बिजनेस काउसिंल द्वारा की गई। ये सम्मेलन काउसिंल के गठन की 45वीं वर्षगांठ के तौर पर किया गया। इस साल के इंडिया आइडियाज समिट का विषय 'बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर' है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अवसरों की भूमि के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के प्रति हमारा दृष्टिकोण गरीब और कमजोर के साथ मानव-केंद्रित होना चाहिए। विश्व को बेहतर भविष्य की जरूरत है और हम सभी को सामूहिक रूप से भविष्य को आकार देना होगा। अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारत में निवेश पर पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के पास ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के बेहतरीन अवसर होंगे। उन्होंने भारत में तैयार हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया।

भारत विश्व के लिए आशा
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक आशावाद है। उन्होंने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है भारत में शहरी से अधिक ग्रामीण इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आपको किसानों की मेहनत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है। उन्होंने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की खास बातें।
पीएम मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें :
- भारत का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर 2025 तक आधा ट्रिलियन डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है
- भारत में हेल्थकेयर सेक्टर हर साल 22% बढ़ रहा है, हम आपको इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं
- भारत और अमेरिका ने फार्मा क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी तैयार की है। भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है
- अमेरिकी कंपनियों के पास ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश के बेहतरीन अवसर होंगे
- हमारे विमानन लक्ष्यों को "उड़ान" देने के लिए, भारतीय विमानन क्षेत्र में निवेश करने का यह सही समय है
- पीएम मोदी ने भारत के रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया
- बीमा क्षेत्र में बड़े अनपेक्षित अवसर हैं। उन्होंने केंद्र की स्वास्थ्य और फसल बीमा योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम की सफलता का जिक्र किया
- हर साल हम एफडीआई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। 2019-20 में भारत में एफडीआई 74 अरब डॉलर का रहा, जो उससे पिछले वर्ष से 20% की अधिक है
- महामारी के दौरान भी भारत ने अप्रैल-जुलाई के बीच 20 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी निवेश हासिल किया
- पीएम मोदी ने कहा ि मैं अमेरिकी निवेशकों को बताना चाहूंगा कि भारत में निवेश के लिए बेहतर समय कभी नहीं रहा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications