नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी नए साल पर एक दिन में करीब 5 करोड़ लोगों को 10 हजार करोड़ रुपये बांटेंगे। पैसों का यह ट्रांसफर पूरी तरह से ऑनलाइन होगा, और तुरंत की लोगों के खाते में पहुंच जाएगा। देश में बार में 5 करोड़ लोगों को एक साथ पैसा ट्रांसफर होने का इसके साथ ही रिकॉर्ड भी बनेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी नए साल पर 2 जनवरी को कर्नाटक राज्य के तुमकुर में पीएम किसान योजना का यह पैसा एक समारोह में ट्रांसफर करेंगे। 5 करोड़ किसानों को पैसा मिलने के बाद भी करीब 5 करोड़ से ज्यादा इस बार से पीएम किसान योजना का पैसा नहीं पाएंगे। क्योंकि इन किसानों ने पीएम किसान योजना में अपना आधार नंबर अपडेट नहीं कराया है। जो किसान अपना आधार नंबर अपडेट नहीं कराएंगे, उनको इस बार से पीएम किसान योजना का पैसा मिलना बंद हो जाएगा।
ये है पीएम किसान योजना
किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा साल में 3 किस्त में दिया जा रहा है। किसानों के बैंक खाते में सीधे 2000 रुपये हर 4 माह में भेजा जाता है।
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
पीएम किसान योजना के तहत शुरू में जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था, उन सभी को इस योजना का पैसा दिया जा रहा था। लेकिन अब सरकार ने पीएम किसान योजना का पैसा लेने के लिए आधार से इसे लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक अपना आधार नंबर इस स्कीम में अपडेट नहीं किया है, उनको इस बार पैसा नहीं मिलेगा। अब आगे से केवल उन्हीं किसानों को इस पीएम किसान योजना का पैसा मिलेगा, जो अपना आधार नंबर अपडेट करा देंगे। यही कारण है कि इस बार यह पैसा करीब 5 करोड़ किसानों को ही मिल पाएगा। बाकी किसान तभी पैसा पाएंगे, जब आधार से नंबर जुड़ जाएगा।
करीब 3 करोड़ किसान नहीं पाएंगे पैसा
पीएम किसान की वेबसाइट के अनुसार 8.4 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की पहली किस्त मिली थी। इस बार करीब 5 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना का पैसा दिया जा रहा है। इस प्रकार करीब 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस स्कीम का पैसा नहीं मिल पाएगा। इसका कारण किसानों का अभी तक पीएम किसान योजना में आधार नंबर का अपडेट नहीं कराना है। यह किसान जब तक अपना आधार नंबर योजना में अपडेट नहीं कराएंगे, उनको पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिलेगा।
घर बैठे कराएं पीएम किसान योजना में आधार अपडेट
पीएम किसान योजना में आधार नंबर सहित कई जानकारियां अपडेट कराने की सुविधा ऑनलाइन मिलती है। किसान अपना आधार नंबर इसी सुविधा के तहत अपडेट करा सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज कराने के बाद इसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। पीएम किसान वेबसाइट का पता है-
पीएम किसान योजना का पैसा न मिले तो कहां करें शिकायत
अगर पीएम योजना का पैसा न मिले तो इसकी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। अगर आप चाहें तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की किसान हेल्प डेस्क को ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसका ई-मेल का पता है-
pmkisan-ict@gov.in
किसान सेल का सीधा नंबर है
011-23381092
किसान वेलफेयर सेक्शन का दिल्ली स्थिति ऑफिस का फोन नंबर है
011-23382401
इसका ई-मेल है
pmkisan-hqrs@gov.in
यह भी पढ़ें : पीएम किसान : बचे हुए 9 करोड़ किसान ऐसे लें पैसा, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications