New Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए खुशखबरी आ गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर दी गई है। प्रधानमंत्री जल्द ही कटरा से कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस रेलवे सर्विस का फोकस टूरिज्म, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और एजुकेशन को बढ़ावा देने के साथ ही कश्मीर के लोगों को सालभर के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

जम्मू से श्रीनगर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat New Train)
जम्मू और श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक से ये परियोजना पूरी होगी।
कश्मीर के लिए रेलवे से जुड़ी मांग जोकि लंबे समय से चल रही थी वो अब पूरी हो जाएगी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि रेल लिंक परियोजना को पिछले महीने से ही पूरा किया जा रहा था। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवाओं के लिए हरी झंडी दे दी थी। इस ट्रेन से आधुनिक और आरमदायक सफर का लोगों को अनुभव मिलेगा।
इस रेलवे प्रोजेक्ट की कुल लागत है इतनी (kashmir first vande bharat express)
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर का दौरा करेंगे। वे कटरा से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। वर्तमान में, घाटी में केवल संगलदान और बारामुल्ला के बीच और कटरा से भारत के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।
कश्मीर को रेल से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना 1997 में शुरू हुई थी, लेकिन जियोलॉजिकल और मौसम संबंधी मुद्दों की वजह से लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु करने में देरी हुई। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 41,000 करोड़ रुपये है। जिसे अलग-अलग फेज में डिवेलप किया गया है।
इस परियोजना के तहत 38 सुरंगें बनाई गई हैं जो कुल 119 किलोमीटर तक फैली हैं, जिनमें टी-49 सबसे लंबी 12.75 किलोमीटर है। इसमें 13 किलोमीटर तक फैले 927 पुल भी शामिल हैं। इसमें चिनाब पुल भी शामिल है।
चेनाब ब्रिज इंजीनियरिंग में खास भूमिका के लिए जाना जाता है। चिनाब पुल की लंबाई 1,315 मीटर है और इसकी मेहराब 467 मीटर है। यह नदी तल से 359 मीटर ऊपर है, जो इसे एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।
यात्रियों को मिलेंगी ट्रेन में कई सुविधाएं (Jammu-Katra-Srinagar Vande Bharat Express)
कंपकंपाती ठंड और सर्दियों की स्थिति को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की डिजाइन पूरी की गई है। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा निर्मित, ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना कर सकती है। इस ट्रेन की खासियत की बात करें तो इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस्ड हीटिंग सिस्टम है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए CCTV कैमरा और इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट दी गई है। क्लियर विजिबलिटी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में शैटरप्रूफ विंडोज और एंटी-फ्रॉस्ट विंडशील्ड दी गई हैं।
118 किमी काजीगुंड-बारामूला सेक्शन (अक्टूबर 2009 से चालू)-18 किमी बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन(जून 2013 से चालू)-25 किमी उधमपुर-कटरा सेक्शन(जुलाई 2014 से चालू)-48.1 किमी बनिहाल-संगलदान सेक्शन (फरवरी 2023 से चालू)46 किमी लंबा संगलदान-रियासी खंड जून 2023 में पूरा हो गया था, रियासी और कटरा के बीच केवल 17 किमी बचा था, जो हाल ही में समाप्त हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications