PM Surya Ghar Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करते समय पीएम सूर्य घर योजना की घोषणा की। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुफ्त बिजली के साथ-साथ कमाई का भी अवसर मिलता है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों के घरों में सोलर पैनल लगाए जाते हैं। ये पैनल सरकार द्वारा ट्रेन्ड व्यक्तियों द्वारा ही लगाए जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति भारी बिजली बिल से परेशान है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
ऐसे होगी कमाई
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल सिस्टम से बिजली पैदा कर उसे बिजली वितरण कंपनियों को बेचकर अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।
उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 20 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगाता है, तो 100 यूनिट तक बिजली पैदा हो सकती है, जिसे 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेचा जा सकता है। इस तरह घर बैठे आसानी से 15 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है।
आवेदन कैसे करें?
योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया:
स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करें।
स्टेप 3: इसके बाद मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स दर्ज करके, फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- शपथ पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- बिजली का बिल
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
कौन नहीं उठा सकता योजना का फायदा?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। आवेदक की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह योजना केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, या जिन्होंने केवाईसी नहीं कराया है, वे इसका लाभ नहीं उठा सकते। वैसे तो इस योजना के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications