नयी दिल्ली। यदि आपका खाता देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में है तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि 31 मार्च तक आपके लिए एक अहम काम निपटाना जरूरी है। यदि आपने एक जरूरी काम नहीं निपटाया तो आपको 31 मार्च के बाद बैंक खाते से किसी भी तरह की लेन-देन में दिक्कत आएगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
फटाफट लें नया आईएफएससी और एमआईसीआर कोड
पीएनबी ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं। यानी पुराने कोड 31 मार्च 2021 तक ही काम करेंगे। इसके बाद लेन-देन के लिए आपको नये कोड की जरूरत होगी। आपको 1 अप्रैल से लेन-देन के लिए पीएनबी की ब्रांच से नया कोड लेना होगा। पैसे ट्रांसफर करने के लिए नये कोड की जरूरत होगी।
बैंकों का हुआ मर्जर
मालूम हो कि 1 अप्रैल 2020 से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पीएनबी के साथ मर्जर हो चुका है, जिसके बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की सभी ब्रांचें पीएनबी की शाखाओं में कंवर्ट हो गयी हैं। इससे पीएनबी की अब बैंक की 11,000 से ज्यादा शाखाएं और 13,000 से अधिक एटीएम हो गये हैं।
कहां से लें जानकारी
पीएनबी ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। बैंक ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। यदि आप चाहें तो इन नंबरों पर कॉल करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके साथ बैंक का टोल फ्री नंबर (18001802222/18001032222) शेयर कर रहे हैं। बता दें कि ओरिएंटल और यूनाइटेड बैंक दोनों के ग्राहकों को नयी चेकबुक और नया ही आईएफससी कोड प्राप्त करना है।
महिलाओं के लिए खास स्कीम
पीएनबी महिलाओं के लिए 4 स्पेशल योजनाएं चला रहा है। पीएनबी की इन योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक (https://www.pnbindia.in/schemes-for-women.html) पर विजिट कर सकते हैं। इनमें पहली है पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम। यह पीएनबी की सबसे शानदार स्कीम है। इस योजना के तहत महिलाओं को कारोबार करने के लिए लोन मिलता है। इस योजना के तहत महिलाएं बैंक से लोन लेकर बिजनेस कर सकती हैं। इस योजना में 10 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है।
जानिए बाकी योजनाएं
इस योजना के तहत बैंक चार अन्य योजनाएं चला रहा है। यदि कोई महिला बिजनेस या किसी यूनिट में इंफ्रास्क्ट्रक्चर सेट अप करना चाहें तो इस योजना से मदद ली जा जा सकती है। क्रेच शुरू करने के लिए सहायता यह योजना महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई है। इस योजना को क्रेच व्यवसाय में काम करने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इसी तरह पीएनबी महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत कई रियायतें मिलती हैं। महिलाओं को इस स्कीम के तहत बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications