नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण बिगड़ते आर्थिक हालात को संभालने के लिए पीएनबी ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पीएनबी का लोन सस्ता हो जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में 75 आधार अंकों की कटौती दर का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को पहुंचाने का फैसला लिया है। ये फायदा उन रिटेल या एमएसएमई लोन लेने वालों को मिलेगा जिन्होंने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) के एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़ा लोन लिया है। इसके अलावा सभी कर्जदाताओं को पॉलिसी रेट घटाने का लाभ पहुंचाने के लिए पीएनबी ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर में भी 30 आधार अंकों की कटौती की है। बैंक ने अपनी आधार दर में भी 15 आधार अंक घटाये हैं। अब पीएनबी की आधार अंक 9.05 फीसदी से घट कर 8.90 फीसदी रह गयी है।
क्या होती है एमसीएलआर
एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट के तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से बैंक से लिया गया लोन महंगे हो जाता है। वहीं एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई कम हो जाती है। एमसीएलआर सिस्टम 1 अप्रैल 2016 से एमसीएलआर लागू हुआ। एमसीएलआर को कर्ज के लिए न्यूनतम दर माना जाता है। पीएनबी ने एक तरफ जहां एमसीएलआर घटाई है, वहीं इसने टर्म डिपॉजिट दरों में भी कमी की है। एक साल या इससे अधिक अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अधिकतम 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सस्ता किया लोन
एक अन्य सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा भी कर्ज सस्ता कर चुका है। बैंक ने रिटेल लोन, पर्सनल लोन और एमएसएमई लोन पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की नयी 7.25 ब्याज दर 28 मार्च से लागू भी हो चुकी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से जारी किये गये बयान के अनुसार इसने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में 0.75 फीसदी की कटौती कर दी है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्ज दर आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ी हुई है।
एसबीआई भी दे चुका है राहत
इससे पहले देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी लोन की ब्याज दर घटा चुका है। इससे एसबीआई के लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी। बता दें कि आरबीआई की तरफ रेपो रेट कम करने का फायदा ग्राहकों को देते हुए एसबीआई ने भी लोन पर ब्याज कम किया। एसबीआई ने ब्याज दर कम करने का फायदा उन ग्राहकों को दिया है, जिन्होंने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट या ईबीआर और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट या आरएलएलआर आधारित लोन लिये हैं। एसबीआई ने ईबीआर और आरएलएलआर में 75 आधार अंकों की कमी कर दी है। इसकी नयी दरें 1 अप्रैल 2020 से लागू होने जा रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications