नई दिल्ली, नवंबर 9। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बचत खाता जमा पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने कहा है कि बचत खाता जमा पर ब्याज दरों 10 लाख रुपये से कम की शेष राशि के लिए 10 आधार अंक (बीपीएस) और 10 लाख रुपये और उससे अधिक की शेष राशि के लिए 5 आधार अंक (बीपीएस) की कटौती की गयी है। पहले इसकी ब्याज दर 2.90 फीसदी थी। अब 10 लाख रु से कम जमा पर 2.80 फीसदी और 10 लाख रु या इससे अधिक पर 2.85 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
कब से लागू होगी नयी दर
नयी ब्याज दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगी। ये दरें घरेलू और एनआरआई बचत खाते वाले मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए लागू होंगी। हाल ही में पीएनबी ने अपनी होम लोन और कार लोन ब्याज दरों में भी कटौती की है। पीएनबी ने कहा था कि कि वे कार लोन पर सबसे कम ब्याज दरों में से एक ऑफर करेगा, जो कि 6.65 प्रतिशत होगी। बैंक की होम लोन दरें 6.50 फीसदी से शुरू होंगी।
घटाई बेंचमार्क लेंडिंग रेट
पीएनबी ने घोषणा की थी कि इसने 4 नवंबर को अपनी बेंचमार्क उधार दरों में 5 आधार अंकों की कटौती कर इन्हें 6.50 प्रतिशत कर दिया था। इससे एजुकेशन, होम, कार या पर्सनल लोन जैसे सभी पीएनबी लोन तुलनात्मक रूप से सस्ते हो जाएंगे। बैंक के मुताबिक 8 नवंबर से रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। इससे पहले 17 सितंबर को बैंक ने अपने आरएलएलआर को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था।
पर्सनल लोन की ब्याज दर
पीएनबी के मुताबिक बदलाव से इसकी बैंकिंग सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो जाएंगी। लोन देने वाले प्रमुख बैंक ने ई-वाहनों और सीएनजी वाहनों पर ब्याज दर को घटा कर 6.65 प्रतिशत कर दिया है। वहीं इसका पर्सनल लोन अब 8.90 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा, क्योंकि उनकी दरों में भी 5 आधार अंक (बीपीएस) की कमी की गई है।
ऐसे लें बेस्ट डील्स की जानकारी
पीएनबी ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। ग्राहक उपलब्ध बेस्ट डील्स की जानकारी के लिए 1800-180-5555 पर मिस्ड कॉल दें और बेहतरीन डील्स तक एक्सेस हासिल करें। ग्राहक कई अन्य बैंकिंग चैनलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कितना बड़ा है पीएनबी का नेटवर्क
30 जून 2021 तक पंजाब नेशनल बैंक के पास 36,851 डिलीवरी चैनल हैं। बैंक के पास 10,641 घरेलू शाखाएं, 13,690 एटीएम, दो अंतरराष्ट्रीय शाखाएं और 125,18 बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट्स की एक श्रृंखला है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसका कुल (दुनिया भर में) कारोबार 18,23,685 करोड़ रुपये है। पीएनबी देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। यह 1894 में शुरू हुआ था। पीएनबी की यूके में एक बैंकिंग सहायक कंपनी है (पीएनबी इंटरनेशनल बैंक, यूके में सात शाखाओं के साथ)। साथ ही हांगकांग, कॉव्लून, दुबई और काबुल में शाखाएं हैं। पीएनबी के पास कजाकिस्तान में जेएससी (एसबी) पीएनबी बैंक में 41.64% हिस्सेदारी है, जिसकी चार शाखाएँ हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications