देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महिलाओं के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत कम इनकम वाली महिलाएं भी अब आसानी से स्कूटर खरीद सकती है।
नई दिल्ली: देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महिलाओं के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत कम इनकम वाली महिलाएं भी अब आसानी से स्कूटर खरीद सकती है। जी हां पीएनबी महिलाओं के लिए पावर राइड स्कीम लेकर आया है। इसमें बैंक बहुत ही कम मंथली इनकम वाली महिलाओं को भी बाइक, स्कूटर और मोपेड खरीदने के लिए फाइनेंस करने की पेशकश कर रहा है। इस बात की जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। बता दें कि अगर कोई महिला मिनिमम सिर्फ 8000 रुपये मंथली भी कमाती हैं या सैलरी पाती हैं तो वह चाहे तो बाइक या स्कूटर आसानी से खरीद सकती है। इसके लिए पीएनबी उनकी मदद करेगा। Home Loan : इन 11 बैंक में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ब्याज दरें ये भी पढ़ें

जानिए कौन कर सकती हैं अप्लाई
आपकी नौकरी को कम से कम छह महीने पूरा हो चुका हो। अगर आप सेल्फ एम्प्लॉयड हैं तो कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। छात्र हैं तो वह माता-पिता को को-एप्लीकेंट बना सकती हैं। वहीं एक बात ध्यान रखें कि आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा और अधिकतम 65 साल होनी चाहिए और आपके पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। अगर आपकी मंथली इनकम कम से कम 8000 रुपये है तो आप इस ऑफर का फायदा ले सकती है। इसके लिए आपको लेटेस्ट तीन महीने की सैलरी स्लिप और पिछले साल का फॉर्म 16 या आईटीआर की कॉपी देनी होगी। इसके साथ ही अगर आप सेल्फ एम्प्लॉयड हैं तो पिछले साल की आईटीआर कॉपी बैंक को देनी होगी।
60000 रुपये तक फाइनेंस करेगा बैंक
पंजाब नेशनल बैंक के इस ऑफर में मैक्सिमम 60000 रुपये तक फाइनेंस हो सकेगा। हालांकि यह राशि जरूरत के मुताबिक होगी। इसमें एक्सशोरूम की कीमत का 10 प्रतिशत मार्जिन होगा। ध्यान रखें कि आपको लोन का रीपेमेंट मैक्सिमम 36 महीने में पूरा करना है। आपको जानकारी दें कि इस फाइनेंस ऑफर के तहत लोन के बदले बैंक आपसे अपने मुताबिक तय ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और दूसरे चार्ज लेता है।
नोट : अगर बाइक या स्कूटर पीएनबी के इस फाइनेंस स्कीम- पीएनबी पावर राइड स्कीम के जरिये खरीदने का प्लान कर रही है तो आप पहले अपने नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जाएं और बैंक अधिकारी से डीटेल में इसकी जानकारी लें और लगने वाले चार्ज को अच्छी तरह जरूर समझ लें। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से आप अपने पसंद का स्कूटर ले सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications