PNB Changes ATM Rules: सरकारी बैंक Punjab National Bank ने अपने डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अहम बदलाव की घोषणा की है। बैंक ने ATM से रोजाना नकद निकालने की सीमा में संशोधन करने का फैसला किया है।

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य ग्राहकों के खातों की सुरक्षा को और मजबूत करना और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है।
कुछ कार्डों पर निकासी सीमा आधी
बैंक के कई डेबिट कार्ड ऐसे हैं जिनसे ग्राहक अभी तक ATM से रोजाना 1 लाख रुपए तक निकाल सकते थे। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद इन कार्डों की सीमा घटकर 50,000 रुपये रह जाएगी।
इस बदलाव में मुख्य रूप से RuPay और अन्य नेटवर्क के कुछ कार्ड शामिल हैं। इनमें RuPay NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, RuPay Women Power प्लेटिनम कार्ड, RuPay PNB पलाश डेबिट कार्ड, RuPay बिजनेस प्लेटिनम NCMC कार्ड, Mastercard प्लेटिनम डेबिट कार्ड और **Visa Gold डेबिट कार्ड जैसे कार्ड शामिल किए गए हैं।
प्रीमियम कार्डों पर भी नया नियम
कुछ प्रीमियम डेबिट कार्ड ऐसे भी हैं जिनकी मौजूदा निकासी सीमा 1.5 लाख रुपए प्रतिदिन है। अब इन कार्डों के लिए नई सीमा 75,000 रुपए तय की गई है।
इस श्रेणी में RuPay Select डेबिट कार्ड, PNB RuPay Select Neo, PNB RuPay Select Excel, Visa Signature डेबिट कार्ड और Mastercard Business डेबिट कार्ड शामिल हैं।
सभी कार्डों पर लागू नहीं होगा बदलाव
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन डेबिट कार्डों का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है, उनकी ATM निकासी सीमा पहले की तरह ही रहेगी। यानी कई ग्राहकों को इस बदलाव का असर महसूस नहीं होगा।
ग्राहक खुद भी सेट कर सकते हैं लिमिट
PNB ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा भी दी है कि वे तय सीमा के भीतर अपनी ATM निकासी लिमिट खुद तय कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग, PNB One मोबाइल ऐप, IVR सर्विस और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
डिजिटल भुगतान पर नहीं पड़ेगा असर
बैंक ने यह साफ किया है कि ATM निकासी सीमा में बदलाव का असर अन्य ट्रांजैक्शन पर नहीं पड़ेगा। दुकानों पर कार्ड से भुगतान, ऑनलाइन खरीदारी और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की लिमिट पहले की तरह ही लागू रहेगी। इसलिए ग्राहक डिजिटल भुगतान सर्विसों का इस्तेमाल बिना किसी बदलाव के कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications