नयी दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है। अब बैंक के ग्राहक घर बैठे अपने खाते में से कैश निकाल सकेंगे और साथ ही पैसे जमा भी करा सकेंगे। कैश लेन-देन के अलावा ग्राहकों को जो अन्य सुविधाएं डोर-स्टेप बैंकिंग में मिलेंगी उनमें डीडी (डिमांड ड्राफ्ट), लाइफ सर्टिफिकेट और इनकम टैक्स से जुड़े काम शामिल हैं। यदि आप पीएनबी के ग्राहक हैं और इस नयी सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं आपको डोरस्टेप बैंकिंग एप इंस्टॉल करनी होगी। पीएनबी की नयी सुविधा से सभी ग्राहकों को फायदा होगा।
फ्री नहीं है ये सर्विस
माना जा रहा है कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांगों के लिए पीएनबी की नयी फैसलिटी काफी काम की होगी। मगर ये नयी सुविधा फ्री नहीं है। बल्कि इसके लिए ग्राहकों को बतौर सर्विस चार्ज 75 रु की पेमेंट करनी होगी। दूसरी बात ये है कि इस समय पीएनबी की नयी सुविधा के तहत आप ज्यादा से ज्यादा से 10000 रु जमा कर सकेंगे और इतने ही खाते से निकाल सकेंगे।
कहां हुई शुरुआत
पीएनबी इस सुविधा की शुरुआत कर चुका है। अब यूपी के गोरखपुर के पीएनबी ग्राहक भी इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं। बता दें कि पीएनबी के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई), केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक भी ऐसी ही सुविधा शुरू कर चुके हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
डोरस्टेप बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें और बैंक का चयन करें। अपना खाता नंबर / पिन डालें और सबमिट करें। सत्यापन पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें। ओटीपी के सफल वेरिफिकशन पर ऐप पर बैंक का नाम, अकाउंट नंबर (छिपा हुआ), नाम, खाता प्रकार और शाखा का नाम आएगा। उस सर्विस का चुनाव करें जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। फिर उन उपकरणों की संख्या और पिक-अप एडरेस भी दर्ज करें। यहां उपकरण लाइफ सर्टिफिकेट आदि जैसी चीजें शामिल हैं।
ये है आगे का प्रोसेस
पिक-अप एडरेस के 10 किमी के दायरे में जो शाखाएं होंगी वो आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले होंगी। आपको इंस्ट्रूमेंट को पिक / डिलीवर करने के लिए ब्रांच, मनचाहा टाइम स्लॉट का चयन करना होगा। स्क्रीन पर डिस्प्ले होने वाली सर्विस चार्ज के साथ सर्विस रिक्वेस्ट इंफॉर्मेशन को वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन पर एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होता है और आपको निर्दिष्ट एजेंट की जानकारी एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी, जिसमें एजेंट का नाम, फोटो, कॉन्टैक्ट डिटेल, पिक अप / डिलीवरी और सर्विस कोड की जानकारी होगी।
जीएसटी सहित देना होगा चार्ज
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए चार्ज आपके खाते से ही काट लिया जाएगा। इस समय एसबीआई के ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल / नॉन-फाइनेंशियल सेवाओं के लिए 75 रुपये प्रति सेवा के साथ जीएसटी का भी भुगतान करना होगा। खास कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये सुविधा काम की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications