नई दिल्ली, फरवरी 5। दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने घरेलू और एनआरआई बचत खातों पर ब्याज दरों को कम कर दिया है। अभी तक बैंक 1 जनवरी 2022 से प्रभावी 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते के बैलेंस पर 2.80 प्रतिशत ब्याज दर और 10 लाख रुपये लेकर से 500 करोड़ रुपये तक से कम तक के बैलेंस पर 2.85 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। हालांकि 3 फरवरी 2022 से बैंक ने इन बैलेंस के की अपनी ब्याज दरों को 5 आधार अंकों (0.05 फीसदी) की कटौती की।
नयी ब्याज दरें
हालिया संशोधन के बाद बैंक अब बचत बैलेंस 10 लाख रुपये से कम होने पर 2.75 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दर की पेशकश करेगा। वहीं बचत खाते में 10 लाख रुपये और उससे अधिक की शेष राशि (500 करोड़ रुपये से कम तक पर) 2.80 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज की पेशकश करेगा। यदि बचत खाते में बैलेंस 500 करोड़ रुपये और उससे अधिक हो तो प्रति वर्ष 3.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। संशोधित दरें घरेलू और एनआरआई बचत खातों पर लागू हैं।
इन बैंकों ने भी बदली दरें
बता दें कि फरवरी 2022 में दो प्राइवेट बैंकों एचडीएफसी बैंक और आरबीएल बैंक ने भी बचत खातों पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया। घरेलू, एनआरओ और एनआरई बचत खातों पर एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरों में 2 फरवरी, 2022 को बदलाव किया गया था। वहीं आरबीएल बैंक की ब्याज दरों में 3 फरवरी, 2022 को बदलाव किया गया था। 1 फरवरी को, 2022 पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी बचत बैंक जमा पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने भी अपनी बचत खातों पर ब्याज दरों में बदलाव किया। ये नयी ब्याज दरें 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो गयी हैं। बैंक ने इन ब्याज दरों में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की है। ये इसके बचत खाताधारकों के लिए बुरी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इंडिया पोस्ट का हिस्सा है जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है, जो भारत सरकार के संचार मंत्रालय का हिस्सा है।
जानिए नयी ब्याज दरें
1 फरवरी 2022 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। इसके साथ ही बैंक की वेबसाइट के अनुसार 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.50 प्रतिशत होगी।
पुरानी ब्याज दरें
दरों में बदलाव से पहले बैंक 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.50 प्रतिशत की ब्याज दर और 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। ये दरें 1 जुलाई 2021 से प्रभावी थीं। बैंक की तरफ से एक अधिसूचना में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 1 फरवरी 2022 से प्रभावी एसेट लायबिलिटी कमिटी द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार बचत खातों के सभी ग्राहकों के लिए अपनी ब्याज दर में बदलाव किया है। ग्राहकों को तिमाही आधार पर ब्याज दिया जाएगा, जिसकी गणना उनके डेली बैलेंस के आधार पर की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications