PNB Minimum Balance: पीएनबी अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने को हटा दिया है।

अब पीएनबी के अकाउंट होल्डर्स को अपने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे उन्हें एक्स्ट्रा चार्ज से मुक्ति मिलेगी।
पीएनबी अकाउंट से जुड़ा नियम
जब कोई व्यक्ति किसी बैंक में बचत खाता खुलवाता है, तो उसे खाते में एक फिक्स्ड न्यूनतम राशि बनाए रखना जरूरी होता है। अगर अकाउंट में यह मिनिमम बैलेंस नहीं रहती है, तो बैंक जुर्माना लगाता है। लेकिन अब, पंजाब नेशनल बैंक ने इस जुर्माने को खत्म कर दिया है।
पीएनबी का यह नया नियम 1 जुलाई, 2025 से लागू हो गया है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने इस फैसले पर कहा, "यह फैसला समावेशी बैंकिंग के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि इन शुल्कों को माफ करने से ग्राहकों पर वित्तीय दबाव कम होगा।"
किन लोगों को मिलेगा इस फैसले का फायदा
पंजाब नेशनल बैंक ने यह फैसला विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और कम आय वाले परिवारों को ध्यान में रखते हुए लिया है। बैंक का मानना है कि इससे इन वर्गों को वित्तीय रूप से अधिक सहायता मिलेगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की अनिवार्यता को समाप्त करने का यह नियम केवल बचत खातों पर ही लागू होता है।
इससे पहले, पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एजुकेशन लोन पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की कटौती की थी, जिससे छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता मिल सके। यह कदम भी बैंक ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत उठाया था। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ये कदम उठाकर उन्हें वित्तीय रूप से अधिक सुविधा और राहत दी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications