Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में एक बार फिर धमाल मचने को है. क्योंकि कंई कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस कड़ी में पुणे बेस्ड ज्वैलरी कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी ने भी आईपीओ के लिए आवेदन दे दिया है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 450 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिएड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है.
आईपीओ से 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना
कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से 450 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है, जिसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है. कंपनी इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल 2028 तक 15 नए स्टोर शुरू करने, मार्केटिंग और प्रचार व्यय के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस इश्यू में कम से कम 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 10% रिटेल निवेशकों (Retail individual investors) के लिए आरक्षित किया गया है.
कंपनी का कारोबार
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी की स्थापना तब हुई जब इसके कॉर्पोरेट प्रमोटर, पी.एन. गाडगिल एंड संस लिमिटेड ने अपने डायमंड व्यवसाय का रणनीतिक विनिवेश किया. इस बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत, पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी को बाजार में एक अलग पहचान बनाने की अनुमति मिली. साथ ही वह डायमंड ज्वैलरी उद्योग में काम करना जारी रख सकी. इसके प्रोडक्ट्स "रेवा" ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं.
31 मार्च 2025 तक कंपनी ने अपनी इन-हाउस डिजाइन टीम और थर्ड-पार्टी निर्माताओं के जरिए 13 अलग-अलग ज्वैलरी कलेक्शन तैयार किए हैं. इसके प्रोडक्ट्स की कीमत करीब 20,000 रुपए से शुरू होती है. हाई वैल्यू वाले आभूषणों तक जाती है.

रिटेल नेटवर्क का विस्तार
कंपनी का रिटेल नेटवर्क शॉप-इन-शॉप मॉडल पर बेस्ड है. जहां यह अपने कॉर्पोरेट प्रमोटर पी.एन. गाडगिल एंड संस लिमिटेड द्वारा संचालित रिटेल स्टोर के भीतर एक समर्पित स्थान पर अपना ब्रांड स्थापित करती है. 31 मार्च 2025 तक महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक राज्यों के 25 शहरों में इसके 33 स्टोर थे.
स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है. साथ ही बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications