
Poly Medicure Stock : 2 फरवरी को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। क्लोजिंग पर सेंसेक्स 224.16 अंक या 0.38 फीसदी बढ़ कर 59,932.24 पर बंद हुआ। मगर निफ्टी 5.90 अंक या 0.03 फीसदी फिसल कर 17,610.40 पर बंद हुआ था। आज लगभग 1637 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1759 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचयूएल और इंफोसिस निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में रहे। पर शेयर लंबी अवधि में ज्यादा बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जो लंबी अवधि में निवेशकों की बहुत छोटी रकम को 1 करोड़ रु में बदल चुका है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
पॉली मेडिक्योर का शेयर
हम बात करने जा रहे हैं पॉली मेडिक्योर के शेयर की। पॉली मेडिक्योर का शेयर करीब 20 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 05 दिसंबर 2002 से अब तक यह शेयर 103,263.10 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 05 दिसंबर 2002 को 0.84 रु पर था, जबकि आज यह 868.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 1033 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 9684 रु 1 करोड़ रु बन गए।
5 सालों का रिटर्न
पॉली मेडिक्योर का शेयर बीते 5 सालों में भी बहुत बेहतर रिटर्न देने वाला शेयर साबित हुआ है। 5 सालों में इसने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। 09 फरवरी 2018 से अब तक यह शेयर 242.98 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 09 फरवरी 2018 को 253.15 रु पर था, जबकि आज यह 868.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 3.43 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु 3.43 लाख रु बन गए।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
आज कंपनी का शेयर करीब-करीब सपाट 868.25 रु पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिनों में यह 0.52 फीसदी चढ़ा। 1 महीने में यह 4.15 फीसदी गिरा है। 6 महीनों में यह 15.08 फीसदी उछला है। 2023 में अब तक यह 4.17 फीसदी गिरा है। बीते एक साल में यह 1.95 फीसदी गिरा है। इसकी मार्केट कैपिटल 8,294.04 करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 1044.40 रु और निचला स्तर 652.30 रु रहा है।
जानिए कंपनी की डिटेल
पॉली मेडिक्योर लिमिटेड (पॉलीमेड), एक प्रमुख भारतीय मेडिकल डिवाइस कंपनी है, जो इनोवेशन, सेफ्टी और क्वालिटी पर ध्यान देने के साथ-साथ मेडिकल कंज्यूमेबल्स मार्केट में एक प्रमुख स्थान रखती है। ये भारत में सबसे तेजी से बढ़ती मेडिकल डिवाइस कंपनियों में से एक हैं। दुनिया भर में, 125 से अधिक अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज के साथ यह 100 से अधिक देशों में अपनी सर्विस दे रही है। इसकी प्रोडक्ट रेंज में इंफ्यूजन थेरेपी, सेंट्रल वेनस कैथेटर, ब्लड मैनेजमेंट सिस्टम, सर्जरी और वाउंड ड्रेनेज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और डायलिसिस शामिल हैं। इसके पास 5 घरेलू (3 फरीदाबाद और एक जयपुर और हरिद्वार में) और 3 विदेशी (चीन, मिस्र और इटली) मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट्स हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications