नई दिल्ली, जनवरी 31। शेयर बाजार में आज एक और आईपीओ की खराब लिस्टिंग हुई है। हालांकि आज शेयर बाजार में तेजी है, लेकिन इसके बाद भी एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज निवेशकों को घाटा करा रहा है। आज कंपनी का शेयर एनएसई पर 175 रुपये और बीएसई पर 176 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ। यहां पर ध्यान रहे कि कंपनी ने निवेशकों को आईपीओ में एलाटमेाट के दौरान अपने शेयर 175 रुपये के रेट पर जारी किए थे। इस प्रकार से देखा जा सकता है कि निवेशकों कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिल सका है।
जानिए कितना बड़ा था आईपीओ
एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 680 करोड़ रुपये का था। कंपन ने अपना आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल रखा था। इस दौरान कंपनी ने अपना इश्यू प्राइस 175 रुपये तय किया था। यह आईपीओ 19 जनवरी 2022 को खुला था और इसमें 21 जनवरी तक निवेश किया जा सकता था। कंपनी का इश्यू 7.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का रिजर्व हिस्सा 2.68 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स पोर्शन 3.08 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

जानिए इस वक्त के लेटेस्ट रेट
एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज का शेयर सुबह 11 बजे एनएसई पर 172.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार यह शेयर करीब 3.00 रुपये यानी 1.71 फीसदी का नुकसान करा रहा है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 166.10 रुपये का और उच्चतम स्तर 181.85 रुपये का बनाया है। इस वक्त तक 11,278,178 शेयरों की खरीद फरोख्त हो चुकी है।
एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज का शेयर सुबह 11 बजे बीएसई पर 172.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार यह शेयर करीब 2.40 रुपये यानी 1.37 फीसदी का नुकसान करा रहा है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 166.25 रुपये का और उच्चतम स्तर 181.85 रुपये का बनाया है। इस वक्त तक 697,019 शेयरों की खरीद फरोख्त हो चुकी है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications