
PPF : अगर आप अपने भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते है, तो फिर इसके लिए बचत करना एक सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। सरकार की तरफ से भी बचत के लिए कई सारी योजना चलाई जाती है। जिनमें अगर आप निवेश करते है, तो फिर आप इसकी सहायता से अपने पैसे को काफी तेजी से बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में जानकारी दे रहे है। जिसमें अगर आप हर महीने कुछ पैसे को निवेश करते है, तो फिर आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। हम जिस योजना के बारे में आपसे बात कर रहे है। इसका नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) हैं। अगर आप इस योजना में हर दिन 417 रूपये का निवेश करते है, तो फिर आपको मैच्योरिटी पर आपको 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
7.1 प्रतिशत मिलता है सालाना ब्याज
पीपीएफ में सालाना 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इतना ही नहीं इसमें आपको सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट का भी फायदा मिलता है। अगर हम इस योजना के मैच्योरिटी पीरियड की बात करते है, तो फिर इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है। हालांकि आप इसको बढ़ा भी सकते है। आप इसको 2 बार 5-5 वर्ष के लिए बढ़वा सकते है। अगर इसमें निवेश करते है, तो फिर आपको टैक्स का बेनिफिट भी मिलता है।
मैच्योरिटी पर इस तरह मिलेंगे एक करोड़
अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते है और मेच्योरिटी पर 1 करोड़ रूपये की राशि पाना चाहते है, तो फिर आपको कुछ इस तरह निवेश करना होगा। इसमें आपको सालाना 1.5 लाख रुपये जमा करने होंगे। आपको इस योजना में हर दिन 417 रु का निवेश यानी 12500 रुपये जमा करने होंगे। ऐसे अगर 15 वर्षो तक निवेश करते है, तो फिर इससे 22.50 लाख रुपये का होगा। मैच्योरिटी के वक्त 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज से कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलेगा। मैच्योरिटी के वक्त ब्याज के रूप में जो राशि मिलेगी वो 18.18 लाख रुपये होगी। इस प्रकार आपको कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। जब मैच्योरिटी का 15 वर्ष पूरे हो जाते है। इसके बाद आपके पास 5 साल के विस्तार का भी ऑप्शन होता है। अगर व्यक्ति 20 साल तक सालाना 1.5 लाख रूपये जमा करता है, तो फिर उसके बाद 66 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर व्यक्ति 25 वर्षो के लिए सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो फिर व्यक्ति के पीपीएफ का बैलेंस लगभग एक करोड़ रुपये हो जाएगा।
टैक्स बेनिफिट भी मिलता है इस योजना में
अगर आप इस योजना में निवेश करते है, तो फिर आपको गारंटी रिटर्न तो मिलता है। इसके साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं। अगर आपको इस योजना में खाता खोलना है, तो फिर आप इस खाते को किसी भी पोस्ट ऑफिस से खुलवा सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications