नई दिल्ली, अगस्त 29। निवेश की दृष्टि से पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स को एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इस स्कीम में पैसा नही डूबता है और न इस स्कीम में निवेश करने पर मार्केट के उतार-चढ़ाव की चिंता होती है। पोस्ट ऑफिस की इन्ही सेविंग स्कीम में से एक स्कीम वृद्ध लोगो के लिए लाई गई है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप अधिकतम 15 लाख रूपये का निवेश कर सकते है और इस स्कीम में निवेश करने पर वार्षिक 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस स्कीम का नाम है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम।
हर 3 महीने में 27,750 रु का ब्याज मिलता है
यदि कोई व्यक्ति इस स्कीम में एक साथ 15 लाख रूपये का इन्वेस्ट करता है तो उसको वार्षिक 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इस हिसाब से मेच्योरिटी पर यानी 5 वर्ष के बाद कुछ राशि 2055000 रूपये मिलेगी। इस हिसाब से आपको हर 3 महीने में 27,750 रूपये का ब्याज मिल सकता है और 5 वर्ष में कुल 555000 का ब्याज मिला।
मैच्योरिटी का समय 5 वर्ष होता है
पोस्ट ऑफिस कि आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस योजना में निवेश करने पर आपको वार्षिक 7.4 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है और इसको मैच्योरिटी का समय 5 वर्ष होता है। आप इस स्कीम में 1 हजार रूपये के मल्टीपल में डिपोजिट कर सकते है। इसके साथ ही आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रूपये तक की राशि का निवेश कर सकते है। मगर आपको इसमें एक मुश्त राशि निवेश करना होगा।
अधिकतम 15 लाख रूपये तक की राशि जमा की जा सकती है
एससीएसएस के तहत आप अकेले या अपनी पत्नी या पति के साथ भी खाता खुलवा सकते है। आप एक से अधिक खाता भी खुलवा सकते है। मगर आप सब में मिलाकर अधिकतम 15 लाख रूपये से अधिक राशि जमा नहीं कर सकते है। आप इस स्कीम में 1 लाख रूपये तक का कैश जमा करके इस खाते को खुलवा सकते है। मगर उससे ज्यादा पैसे को यदि आपको जमा करना है तो फिर आपको इसके लिए चेक कर उपयोग करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications