Post Office Jobs 2024: पोस्ट ऑफिस में जॉब करने का अब आपको शानदार मौका मिल रहा है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 44 हजार से अधिक पदों पर नौकरियां उपलब्ध हैं। पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं। इसके अलावा डाक विभाग की ग्रुप सी की इस भर्ती के जरिए एम.वी. मैकेनिक, टायरमैन, लोहार, बढ़ई समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। आइए आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स देते हैं।

इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई (Post Office Jobs 2024 Apply Process)
पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) का मुख्य कार्य शाखा डाकघर का प्रबंधन करना होता है। इसमें ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना, वित्तीय लेन-देन संभालना और अन्य एडमिन्ट्रेशन का काम करते हैं। असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) BPM की सहायता करता है और शाखा डाकघर में विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
डाक सेवक का कार्य पत्र और पार्सल बांटना, ग्राहकों से संपर्क बनाए रखना और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करना होता है। ये सभी पद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों में होते हैं, जहां स्थानीय लोगों को डाक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
इसके अलावा एम.वी मैकेकिल (स्किल्ड) के 4 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, एम.वी इलेक्ट्रीशियन (स्किल्ड) के 1
और टायरमैन (स्किल्ड) के 1 पद पर भर्ती होगी। इसके अलावा लोहार (स्किल्ड) 3 पदों पर, बढ़ई (स्किल्ड) 1 पद पर भर्ती होगी।
कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई? (Post Office Jobs 2024 Vacancy)
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट और एक साल काम का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है। अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
इस तरह करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद वहां पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी और डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा।
सेलेक्शन के बाद मिलेंगे ये बेनिफिट्स
इसके लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को कई सारे फायदे भी मिलेंगे, जैसे कि स्थायी नौकरी, सरकारी सुविधाएं और अन्य भत्ते। इसमं सैलरी आपके पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अलग-अलग पद के लिए सैलरी के बारे में वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है।
सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक हैं तो ये नौकरी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications