नई दिल्ली, अक्टूबर 04। पब्लिक प्रोविडेंट फंड को भारत सरकार ने वर्षों पहले छोटे बचतकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया था। यह योजना उन लोगों के लिए है जो निवेश के साथ जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पीपीएफ भारत में सबसे लोकप्रिय सरकार समर्थित बचत योजनाओं में से एक है। पीपीएफ में निवेश और उसपे मिलने वाले ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है।
पीपीएफ पर ब्याज
वर्तमान में सरकार पीपीएफ पर सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है। हर तीन महिने में सरकार ब्यजा दर की समीक्षा करती है। पीपीएफ में निवेश करने के नियम के अनुसार निवेशक अपने पीपीएफ खाते में लगातार 15 वर्षों तक पैसा निवेश कर सकते हैं। हालांकि, पैसे की जरूरत न होने पर आप इसकी अवधि को पांच-पांच साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं।
प्रतिदिन 417 के बचत से बन जाएगा 1 करोड़ रुपए
यदि आप अपने पीपीएफ खाते में प्रतिदिन 417 रुपये का निवेश करते हैं यह महीने का लगभग 12,500 रुपये होता है। इसका मतलब है कि आप अपने पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपए के आस-पास जमा कर रहे है। 15 वर्षों में कुल राशि 40.58 लाख रुपये होगी। इसके बाद आपकों 5-5 साल के लिए दो बार टेन्योर को बढ़ाना पड़ेगा। यदि आप 25 साल की उम्र से ऐसा करना शुरू करते हैं तो 50 साल की उम्र में आपके पास कुल 1.03 करोड़ रुपए होंगे। आपकी 25 साल में कुल निवेश की गई राशि 37 लाख रुपए होगी और ब्याज 66 लाख रुपए होगा।
मासिक रुप से की जाती है ब्याज की गणना
आपको यह ध्यान रखना चाहिए की आपके निवेश पर उच्च रिटर्न प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका हर महीने की पहली से पांचवीं तारीख के बीच पैसा जमा करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है। आप पीपीएफ खाते में 500 रुपए के निवेश से शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications