Post Office PPF Scheme Benefits: छोटे से लेकर बड़े होने तक हमें अक्सर यह सलाह दी जाती है कि पैसे बचाना सीखो। पैसे बचाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते भी हैं लेकिन अक्सर उन पैसों पर अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है।
वैसे तो आज के इस दौर में निवेश के कई सारे तरीके हैं लेकिन पोस्ट ऑफिस स्कीम कोे सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह सरकारी गारंटी वाली स्कीम भी है।
अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो चलिए पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में आपको और बताते हैं।

जानिए पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम का फायदा
पीपीएफ में 500 रुपए से 1.5 लाख तक सालाना जमा किए जा सकते हैं और मौजूदा समय में इस पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
यह स्कीम 15 साल में स्मैच्योर होती है। अगर आप आगे भी इसका फायदा लेना चाहते हैं तो अपने अकाउंट को 5-5 साल के लिए एक्सटेंड करवा सकते हैं।
इसमें निवेश करने के लिए आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
गर आप सिर्फ 1,000 रुपए महीने भी इस स्कीम में निवेश कर देंगे तो कुछ सालों में लाख से ज्यादा रकम जोड़ सकते हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से 8 लाख रुपए से भी अधिक मुनाफा पा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम से बन जाएंगे लखपति
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 1,000 रुपए का निवेश करते हैं तो साल में 12,000 रुपए निवेश करेंगे। स्कीम 15 साल बाद मैच्योर होगी, लेकिन आपको इसे दो बार 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़वाना है और इन्वेस्टमेंट को लगातार 25 सालों तक जारी रखना है।
अगर आप 25 साल तक हर महीने 1,000 रुपए निवेश करते हैं तो आप कुल 3,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन 7.1 फीसदी ब्याज के हिसाब से आप 5,24,641 रुपए सिर्फ ब्याज से लेंगे और आपका मैच्योरिटी अमाउंट 8,24,641 रुपए हो जाएगा।
वहीं, अगर आप हर महीने 2000 रुपए का निवेश करते हैं तो साल में 24000 रुपए निवेश करेंगे।
स्कीम 15 साल बाद मैच्योर होगी, लेकिन आपको इसे दो बार 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़वाना है और इन्वेस्टमेंट को लगातार 25 सालों तक जारी रखना है।
अगर आप 25 साल तक हर महीने 2,000 रुपए निवेश करते हैं तो आप कुल 6,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन 7.1 फीसदी ब्याज के हिसाब से आप 10,49,282 रुपए सिर्फ ब्याज से लेंगे और आपका मैच्योरिटी अमाउंट 16,49,282 रुपए हो जाएगा।
करोड़पति बनने के लिए इतना करना होगा निवेश
अगर आप 25 साल तक आपकी प्रति वर्ष कुल निवेश की गई राशि 1,50,000 रुपए होती है तो आपको 7.1 फीसदी ब्याज के हिसाब से आप 65,58, 015 रुपए सिर्फ ब्याज से लेंगे और आपका मैच्योरिटी अमाउंट 1 करोड़ रुपए हो जाएगा।
आपको बता दें कि पीपीएफ, ईईई कैटेगरी वाली स्कीम है जिसमें तीन तरह से टैक्स में छूट मिलती है।
इसमें हर साल हासिल होने वाला ब्याज पर टैक्स नहीं लगता और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी राशि भी टैक्स फ्री होती है यानी इन्वेस्टमेंट, इंट्रस्ट/रिटर्न और मैच्योरिटी तीनों में टैक्स की बचत होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications