Post Office PPF Calculation: 1 अक्टूबर से पीपीएफ अकाउंट से जुड़े 3 नियमों में आज से बदलाव होने जा रहा है। अगर आपका पीपीएफ अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए है। पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स को इन सभी जरूरी बदलाव के बारे में जरूर पता होना चहिए। इन नए नियमों से आपके अकाउंट पर लगने वाले ब्याज पर असर पड़ेगा या नहीं चलिए फटाफट आपको बताते हैं।

इन खातों पर नहीं मिलेगा ब्याज (Post Office Scheme PPF Calculation News)
एनआरआई PPF खातों पर इन नए नियमों का असर पड़ने वाला है। अगर किसी एनआरआई के पास पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट हैं, तो उन्हें पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर पर ब्याज मिल रहा है।
यह ब्याज दर 30 सितंबर 2024 तक लागू किया गया है लेकिन 1 अक्टूबर 2024 से इन खातों पर ब्याज दर घटकर 0% हो जाएगी। अगर एनआरआई अकाउंट होल्डर नए नियमों के तहत अपने अकाउंट को अपडेट नहीं कराते हैं तो उन्हें कोई भी ब्याज नहीं मिलेगा।
इसके अलावा नाबालिगों के नाम पर खोले गए पीपीएफ अकाउंट में तब तक पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू रहेगी जब तक बच्चा 18 साल का नहीं हो जाता।
18 साल की आयु के बाद मानक पीपीएफ ब्याज दर लागू होगी और उस समय से खाते की मैच्योरिटी की कैलकुलेशन की जाएगी। इसके अलावा यदि किसी के पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं, तो केवल प्रमुख खाते पर ही योजना की ब्याज दर लागू होगी। जबकि, अन्य खातों में जमा अमाउंत को प्राइमरी खाते में ट्रासफर किया जाएगा। अतिरिक्त अमाउंट पर 0% ब्याज मिलेगा।
ये है पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम के नए नियमों के तहत कैलकुलेशन
मान लीजिए आप पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 10000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको पीपीएफ में मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत मिलता है और आप इस रकम को लगातार 15 साल तक जमा करते हैं। 1000 प्रति माह के हिसाब से आप एक साल में 1.2 लाख का निवेश करते हैं। 15 साल बाद आपका कुल निवेश 18 लाख रुपये होगा। और 7.1 प्रतिशत की मौजूदा दर से आपको 13.56 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर आपको 31 लाख से ज्यादा रकम मिलेगी।
एनआरआई पीपीएफ अकाउंट पर मिलेगा ब्याज (PPF Scheme Calculation)
वहीं, अगर एनआरआई का पीपीएफ अकाउंट है तो उन्हें भी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर पर ब्याज मिलेगा लेकिन 1 अक्टूबर 2024 से इन खातों पर ब्याज दर घटकर 0% हो जाएगी। अगर एनआरआई अकाउंट होल्डर नए नियमों के तहत अपने अकाउंट को अपडेट नहीं कराते हैं तो उन्हें कोई भी ब्याज नहीं मिलेगा।
मान लीजिए आप एक एनआरआई हैं और आप पीपीएफ अकाउंट में 10000 का निवेश करते हैं लेकिन आपने अभी तक पीपीएफ के नए नियमों के तहत अकाउंट में बदलाव नहीं कराया है तो आपको अकाउंट पर कोई भी ब्याज नहीं मिलेगा।
इसके अलावा अगर आपका कोई बेटा है जो नाबालिगों है तो उसके पीपीएफ अकाउंट में तब तक पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू रहेगी जब तक बच्चा 18 साल का नहीं हो जाता।
यानी 10000 के निवेश पर उसे पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर के हिसाब से ही ब्याज मिलेगा। वहीं, 18 साल की आयु के बाद स्टैंडर्ड पीपीएफ ब्याज दर लागू होगी और उस समय से अकाउंट की मैच्योरिटी की कैलकुलेशन की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications