Post Office RD Scheme: भविष्य को सुरक्षित बनाना है तो आज से ही बचत की आदत डालें। अगर आप बड़े निवेश नहीं कर सकते तो भी चिंता की बात नहीं है। रोज़ाना छोटी-छोटी रकम जमा करके भी आप एक अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना। ये स्कीम उन लोगों के लिए बनी है जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करना चाहते हैं, और चाहते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित भी रहे और उस पर अच्छा ब्याज भी मिले।

पोस्ट ऑफिस RD क्या है?
पोस्ट ऑफिस RD एक 5 साल की बचत योजना है जिसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। इस योजना पर मौजूदा समय में 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है। यह योजना सरकारी है, इसलिए इसमें निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।
रोज़ ₹100 बचाकर कैसे बनाएं अच्छा फंड?
मान लीजिए आप हर दिन सिर्फ ₹100 बचाते हैं। महीने में ये ₹3,000 हो जाएगा। अब अगर आप हर महीने ये ₹3,000 पोस्ट ऑफिस RD में जमा करें, तो 5 साल में आपके पास क्या रकम बनेगी, चलिए आपको बताते हैं।
कुल जमा राशि (5 साल में): ₹1,80,000
मिलने वाला ब्याज: ₹34,097 लगभग
मैच्योरिटी पर कुल रकम: ₹2,14,097
इस तरह आप देख सकते हैं कि सिर्फ ₹100 की रोजाना बचत से आप एक मजबूत बचत खाता तैयार कर सकते हैं।
कर्ज की सुविधा भी उपलब्ध
अगर आपको निवेश के बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो RD स्कीम आपको लोन लेने की सुविधा भी देती है। जब आप 12 महीने की किस्तें पूरी कर लेते हैं, तब आप अपने कुल जमा का 50% तक लोन ले सकते हैं। इस लोन पर ब्याज दर आपकी RD की ब्याज दर से 2% ज्यादा होती है।
5 साल के बाद भी बढ़ा सकते हैं स्कीम
ये RD 5 साल की होती है। हालांकि, अगर आपको लगता है कि इसे और बढ़ाना चाहिए तो इसे और भी बढ़ा सकते हैं। इसके एक्सटेंशन के दौरान सेम ब्याज दर लागू होगा जो अकाउंट ओपन करते समय था। अगर आप बीच में ही अकाउंट बंद करते हैं, तो पूरा साल पूरा करने पर RD की दर से और एक साल से कम समय पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दर से ब्याज मिलेगा।
जरूरत पड़ने पर अकाउंट बंद कराने का विकल्प
आप RD अकाउंट को 3 साल बाद बंद करा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे मैच्योरिटी से पहले बंद कराते हैं, तो आपको RD की बजाय पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर (फिलहाल 4%) के अनुसार ब्याज दिया जाएगा। इसलिए ज़रूरी है कि योजना को तय समय तक चलाएं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications