नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बुरी खबर है। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भारी कटौती की गयी है। इन योजनाओं की ब्याज दरों में 50 से 110 बेसिस पॉइंट्स (यानी 0.50 फीसदी से लेकर 1.10 फीसदी तक) की कटौती की गयी है। साल 2020 फिक्स्ड इनकम निवेशकों के लिए काफी बुरा रहा था। अब 2021 में भी सरकार ने ऐसे निवेशकों को झटका दिया है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर दी गयी है। जानिए किस योजना पर कितना ब्याज मिलेगा।
कितना मिलेगा ब्याज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बचत जमा पर 4 फीसदी ब्याज मिल रहा था। मगर अब 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी के बजाय 4.4 फीसदी, 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी के बजाय 5 फीसदी, 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी के बजाय 5.1 फीसदी, 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी के बजाय 5.8 फीसदी, 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी के बजाय 5.3 फीसदी और 5 वर्षीय सीनियर सिटिजेन सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी के बजाय 6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा
जानिए बाकी योजनाओं की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय मासिक आय खाता पर 6.6 फीसदी के बजाय 5.7 फीसदी, 5 वर्षीय नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी के बजाय 5.9 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी के बजाय 6.4 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी के बजाय 6.2 फीसदी और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी के बजाय 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा।
अब कब हो सकता है बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा अब जून 2021 के आखिर में होगी। तब 2021 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों पर निर्णय लिया जाएगा। पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा हर तिमाही में होती है। कल से नई तिमाही शुरू होने जा रही है, इसलिए आज ही दरों का ऐलान कर दिया गया है।
अंतिम बार कब हुआ था बदलाव
इससे पहले आखिरी बार 2020 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की गयी थी। तब इन दरों में 70-140 बेसिस पॉइंट्स कम किए गए थे। इसके बाद जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर और जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया था।
ऐसे तय होती हैं ब्याज दरें
जैसा कि ऊपर बताया गया सरकार हर तीन महीनों में छोटी बचत योजनाओं पर दी जाने वाली ब्याज दरों की समीक्षा करती है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तय करने का फॉर्मूला श्यामला कमेटी ने दिया था। कमेटी ने यह सुझाव दिया था कि विभिन्न योजनाओं पर ब्याज दर समान परिपक्वता अवधि वाले सरकार के बॉन्ड्स के यील्ड से 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी अधिक होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications