नयी दिल्ली। अगर आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल पोस्ट ऑफिस ने बचत खाते वालों के पास एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। इस नियम के अनुसार एटीएम न बदलने पर आप एटीएम से पैसे नहीं निकाल सकेंगे। यदि आपका खाता पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में है तो आपके लिए अपना एटीएम कार्ड बदलना बेहद जरूरी है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाते वालों के पास अगर पुराना मैग्नेटिक एटीएम कार्ड है तो उसे फौरन नये अधिक सुरक्षित चिप कार्ड से बदल लें। डाक विभाग ने लोगों को 31 जनवरी तक अपने मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी कहा है। इंडिया पोस्ट की नोटिफिकेशन के अनुसार यदि 31 जनवरी ग्राहक अपना मैग्नेटिक कार्ड चिप कार्ड से न बदलें तो अपने पुराने कार्ड का उपयोग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि यह ब्लॉक हो जाएगा।
जाना होगा होम ब्रांच
आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने और एटीएम कार्ड को बदलवाने के लिए अपनी होम ब्रांच में जाना होगा। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि अपने मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप वाले एटीएम कार्ड से बदलें और अपनी होम ब्रांच में जाकर 31 जनवरी 2020 से पहले मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा लें, ताकि आपका कार्ड ब्लॉक न हो। जानकारी के लिए बता दें कि 31 दिसंबर 2019 तक लगभग सभी बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप कार्ड जारी कर दिये हैं।
क्या हैं ईएमवी चिप कार्ड
चिप आधारित कार्ड्स में पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड की तुलना में डेटा एन्क्रिप्शन और स्टोरेज तकनीक के उच्च मानकों का उपयोग किया गया है। मैग्नेटिक कार्ड में किसी जगह आपको पेमेंट करने के लिए सिर्फ एक बार स्वाइप करना होता है, जबकि नये ईएमवी कार्ड के जरिये पेमेंट करने के लिए आपको पिन भी दर्ज करना होता है। इस लिहाज से भी यह नये कार्ड ज्यादा सुरक्षित हैं। एसबीआई सहित कई सरकारी बैंक नये साल से ही नये कार्ड जारी कर चुके हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों ने इस दिशा में बहुत पहले ही कदम उठा दिया था। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी भारतीय बैंकों को अपने ग्राहकों के पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड के बदले नया ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी करना 1 जनवरी से ही जरूरी था।
पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक अकाउंट
इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in के अनुसार ये बचत खाते में जमा राशि पर 4 फीसदी की दर से वार्षिक ब्याज देता है। पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में आपको एटीएम कार्ड भी मिलता है, जिसकी कुछ निश्चित निकासी सीमा और लेनदेन शुल्क होते हैं। इंडिया पोस्ट वेबसाइट के अनुसार, पोस्ट ऑफिस अपने एटीएम कार्ड के जरिये रोजाना 25,000 रुपये निकालने की अनुमति देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications