नयी दिल्ली। इंडिया पोस्ट ने बीते गुरुवार और शनिवार के बीच 2,680 करोड़ रुपये की लेनदेन दर्ज की। इनमें पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक खातों में सबसे अधिक लेन-देन हुईं। इंडिया पोस्ट की तरफ से जारी किये गए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक लोगों ने तीन दिन की अवधि में 1,615 करोड़ की कुल राशि जमा की, जबकि 896 करोड़ रुपये से अधिक कैश निकाला। इंडिया पोस्ट ने गुरुवार को 819.72 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 906.22 करोड़ रुपये और शनिवार को 954.22 करोड़ रुपये की लेन-देन दर्ज की। जानकारी के लिए बता दें कि देश भर में 1.5 लाख से अधिक डाकघर हैं, जिनमें से लगभग 1.3 लाख शाखाएँ ग्रामीण भारत में हैं। कोरोनावायरस के कारण आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोग बैंकों से भी पैसा निकाल रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस ने घटाई ब्याज दर
सरकार ने लोगों की पसंदीदा सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund) या पीपीएफ सहित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में भारी कटौती की है। इस तिमाही के लिए नई दरें 1 अप्रैल से 30 जून 2020 तक के लिए लागू होंगी। पोस्ट ऑफिस की तरफ से विभिन्न योजनाओं में यह कटौती 0.70 फीसदी से 1.4 फीसदी तक की गई है। पीपीएफ पर ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती की गई है, जबकि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (पोस्ट ऑफिस एफडी) पर ब्याज दर में 1.4 फीसदी तक की कटौती हुई है। साथ ही सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कमी की गई है।
पोस्ट स्कीम में निवेश के हैं बहुत से फायदे :
- बैंक की तरह पैसा जमा करने और कैश निकालने की निकलाने की सुविधा
- नकद निकालने की सीमा पर कोई लिमिट नहीं
- जमा राशि पर मिलता है ब्याज
- बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याजॉ
- मिलती है चेक और एटीएम फैसिलिटी
- 5 वर्षीय योजना में बेहतर ब्याज दर
वृद्धों के लिए खास योजना
कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते पोस्ट ऑफिस ने एक खास योजना शुरू की है। डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में डाकघर उन लोगों के घर पर पेंशन पहुंचाएगा जो 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। अन्य लोगों के लिए 3 अप्रैल से डाकघरों से पेंशन वितरित की जाएगी। कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को पोस्ट और सेवाओं की बिना रुके डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए इंडिया पोस्ट ने मंगलवार को यूपी के आगरा और बरेली में अपनी 'पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील्स' सेवाओं का विस्तार भी किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications