Post Office Time Deposit Scheme: जब हम किसी स्कीम में निवेश करते हैं, चाहे वह मार्केट-लिंक्ड हो या नॉन-मार्केट-लिंक्ड, तो सबसे पहले मन में यह ख्याल आता है कि गारंटीड रिटर्न मिलेगा या नहीं? इसमें कितना समय लगेगा? यही कारण है कि बहुत से निवेशक ऐसी निवेश योजना चुनते हैं, जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिल सके और बाज़ार का जोखिम कम से कम हो। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम या पोस्ट ऑफिस FD ऐसी ही एक निवेश योजना है।

इतना मिलेगा आपको हर साल ब्याज
टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेशक को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट करने का मौका दिया जाता है। इस स्कीम में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा करा सकते हैं। इस स्कीम में आपको कितना इंटरेस्ट मिलेगा यह जानना सबसे जरूरी है। यह स्कीम 6.9% (1 साल की FD में), 7.0% (2 साल की FD में), 7.1% (3 साल की FD में) और 7.5% (5 साल की FD में) की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है।
ये FD एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करते हैं, लेकिन आप पोस्ट ऑफिस FD में अपनी राशि को दोगुना भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पांच साल की FD करनी होगी और पांच साल का एक्सटेंशन लेना होगा।
डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अकाउंट को मैच्योरिटी तारिख से निर्धारित अवधि के अंदर बढ़ाया जा सकता है। एक वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी तिथि से छह महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है, दो वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी अवधि के 12 महीने के भीतर तथा 3 और 5 वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी अवधि के 18 महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है।
ऐसे करें 5 लाख का निवेश मिलेंगे 10 लाख
अगर आप 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करते हैं तो आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस कैलकुलेटर के अनुसार, 5,00,000 रुपये के निवेश पर आपको 5 साल के बाद 2,24,974 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 7,24,974 रुपये होगी।
वहीं, अगर आप इस खाते को पांच साल के लिए बढ़ाते हैं तो उस अवधि में आपका ब्याज 5,51,175 रुपये होगा और मैच्योरिटी राशि 10,51,175 रुपये होगी।
टैक्स छूट का भी उठाएं फायदा
पोस्ट ऑफिस में 5 साल की अवधि वाले टाइम डिपॉजिट अकाउंट में निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। टाइम डिपॉजिट के मैच्योर होने से पहले भी पैसा निकाला तो जा सकता है पर पेनल्टी लगती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications