Tax Savings in FY25: पोस्ट ऑफिस में निवेश करने के कई सारे ऑप्शन होते हैं। यहां आपको मिलता है गारंटीड रिटर्न और सरकारी गारंटी भी, मतलब पैसे बढ़ने की गारंटी के साथ-साथ डूबने का कोई खतरा नहीं होता है।
यह एक ऐसा निवेश करने का तरीका है जिसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंवेस्ट किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम्स भारतीयों के बीच रिस्क फ्री और सुलभ होने के चलते काफी फेमस है।
टैक्स सेविंग्स के लिए पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम 'टाइम डिपॉजिट' एक शानदार स्कीम है।

5 साल के लिए डिपॉजिट पर टैक्स सेविंग
सीमित आमदनी में परिवार चलाना आज के समय में मुश्किल काम बन गया है। इस वजह से तमाम लोग टैक्स बचत के विकल्पों में निवेश कर इनकम टैक्स बचाने की कोशिश करते हैं। आम तौर पर यह निवेश भविष्य की सुविधा के हिसाब से किया जाता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को आप देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवाया सकते है और इस स्कीम के अंतर्गत 5 साल के लिए डिपॉजिट पर टैक्स सेविंग कर सकते हैं।
आप सेक्शन 80C का टैक्स डिडक्शन ओल्ड टैक्स रिजीम में ही क्लेम कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को आप किसी भी ब्रांच में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए खुलवा सकते हैं।
इसमें टैक्स डिडक्शन का फायदा 5 साल की डिपॉजिट पर लिया जा सकता है। इस स्कीम में आपके पैसे डूबने का भी कोई खतरा नहीं होता है यानी यह आपके लिए रिस्क फ्री निवेश भी है।
जानिए अवधि और उस पर मिलने वाला ब्याज
अगर आप 1 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को खुलावाते हैं तो 6.9 फीसदी ब्याज आपको मिलेगा।
वहीं, 2 साल के लिए इस अकाउंट को खुलवाने पर 7 फीसदी ब्याज मिलता है और 3 साल के लिए 7.1 फीसदी। इसके अलावा 5 साल के लिए 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है।
सिर्फ 1000 रुपए से शुरू कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट मिनिमम 1,000 रुपये में खुलवाया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में जितना चाहें डिपॉजिट कर सकते हैं।
नाबालिग को 18 साल पूरा होने उनके नाम पर अकाउंट को बदल देना चाहिए।
इसमें डिपॉजिट चेक के जरिए करते हैं, तो चेक मिलने की तारीख TD की प्रारंभिक तारीख होगी और इस तारीख से ही ब्याज को कैलकुलेट किया जाएगा।
मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकालने पर उस अवधि में जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके आप टैक्स सेविंग के साथ अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
इतना टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं
इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के अनुसार, आप 5 साल के डिपॉजिट पर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि डिपॉजिट करते समय जो ब्याज दर तय है, आपके निवेश पर पूरे पांच साल तक वही मिलती है और बीच में बदलने वाली ब्याज दरों का आपके निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता।
कैसे खुलवाएं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को सिंगल या ज्वाइंट रूप से (3 सदस्यों तक) किया जा सकता है।
इसे नेटबैंकिंग के जरिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी अकाउंट खुलवाया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, इसे एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
नाबालिग लीगल गार्डियन के अंतर्गत अकाउंट खोल सकते हैं. किसी भी पोस्ट ऑफिस में एक से अधिक अकाउंट खोले जा सकते है।
इसके अलावा पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट समय से पहले या मैच्योर होने से पहले पैसों को निकालने (प्री-मैच्योर विड्रॉल) की सुविधा है, अकाउंट खोलने की तारीख से 6 महीने के बाद प्री- मैच्योर विड्रॉल कराया जा सकता है।
अगर अकाउंट खोलने की तारीख से 6-12 महीने की अवधि के बीच विड्रॉल किया जाता है, तो पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दरों के आधार पर ब्याज मिलेगा।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इस अकाउंट में नॉमिनेशन की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications