नई दिल्ली, नवंबर 28। भारतीय ऑटो सेगमेंट में कई 7 सीटर कारें उपलब्ध हैं। मगर उनकी कीमत अच्छी खासी होती है। यदि आप एक 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल हम यहां आपको एक दमदार 7 सीटर कार के बारे में बताएंगे, जिस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इस कार की कीमत भी किफायती है। जानिए पूरी डिटेल।
रेनॉल्ट ट्राइबर
जिस कार के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो है रेनॉल्ट ट्राइबर। ये रेनॉल्ट का एमवीपी कार मॉडल है। इस कार पर नवंबर में भारी छूट दी जा रही है। बात करें डिस्काउंट की तो आप नवंबर के अंतिम दिनों में इस कार पर 60 हजार रु तक की बचत कर सकते हैं। जहां तक कीमत की बात है तो ट्राइबर देश में मौजूद सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में से एक है। ये एक 6 लाख रु से भी कम कीमत वाली कार है।
इन कारों से है मुकाबला
मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और डटसन गो+ वो कारें हैं, जिनका मुकाबला रेनॉल्ट ट्राइबर से होता है। इस समय रेनॉल्ट ट्राइबर कुल 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सजेड शामिल हैं। इस कार को 5.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकात है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
ये है डिस्काउंट ऑफर की डिटेल
जैसा कि हमने बताया कि इस कार पर 60 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस 60 हजार रु तक की छूट में ग्राहकों को 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनेफिट दिया जाएगा। वहीं 25 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का कार्पोरेट बेनेफिट भी मिलेगा। रेनोल्ट ट्राइबर 1 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
जानिए कार के बाकी फीचर्स की डिटेल
रेनॉल्ट ट्राइबर का इंजन 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इस कार में 1 लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी है, जो 100 पीएस की रावर और अधिकतम 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस महीने रेनॉल्ट क्विड पर भी 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।
बाकी कारों पर छूट
रेनॉल्ट काइगर पर 10,000 रुपये तक के स्पेशल लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ कॉर्पोरेट और ग्रामीण छूट क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये तय की गई है। रेनॉल्ट डस्टर नवंबर 2021 में डस्टर पर ऑफर में 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 50,000 रुपये की नकद छूट (आरएक्सजेड 1.5-लीटर ट्रिम को छोड़कर) और 30,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। सभी उल्लिखित लाभ 30 नवंबर, 2021 तक लिए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आप अपने नजदीकी रेनॉल्ट डीलरशिप पर जा सकते हैं। कॉर्पोरेट छूट कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों की अप्रूव्ड सूची के लिए उपलब्ध है। किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 15,000 रुपये की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की पेशकश की गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications