नयी दिल्ली। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इससे पूरे देश में पीपीई (Personal Protective Equipment) किट की मांग में काफी बढ़ गई है। पीपीई किट दान करने वाले देश के सबसे बड़े संगठनों में से एक ने कहा कि कोरोना हॉटस्पॉट से काफी अधिक मांग हो रही है। खास कर टेक्सास राज्य में पीपीई की डिमांड बहुत ज्यादा है। हालांकि एक डॉक्टर कहती हैं कि पीपीई किट की मांग में बढ़ोतरी के पीछे संस्थानों की जागरूकता भी हो सकती है। पीपीई किट के अलावा एन95 मास्क और सर्जिकल मास्क की मांग भी काफी हाई बनी हुई है। कोरोना के मामले में फ्लोरिडा में भी बढ़ रहे हैं और वहां पीपीई किट की कमी हो रही है।
पीपीई किट की जरूरत अधिक
एन95 मास्क बनाने वाली एक फर्म के अधिकारी के अनुसार इस समय ये सवाल नहीं है कि पीपीई देश में आयात की जा रही है या फिर देश में ही तैयार की जा रही है, बल्कि सवाल ये है कि ये किसे मुहैया की जा रही है। असल में जून में अमेरिका में कोरोना के मामले रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। जून में देश में किसी एक महीने में सर्वाधिक केस आने का भी अनुमान है। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास, फ्लोरिडा और एरिजोना में खास कर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जानकार भी कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है।
सोना साबित हो रही पीपीई किट
टेक्सास में एक डेंटल फर्म की सीईओ कहती हैं कि वे 9 हफ्तों से एक भी पीपीई किट नहीं खरीद पाई हैं। उनके मुताबिक पीपीई किट नया सोना बन गया है। टेक्सास ने अधिकांश अन्य राज्यों की तरह पीपीई की कमी से निपटने के लिए एक सप्लाई चेन टास्क फोर्स बनाई। राज्य के गवर्नर नई पीपीई किट आने की बात करते हैं मगर पीपीई किट उपलब्ध ही नहीं है। अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता फर्म्स ने नकली पीपीई मिलने या अपने ऑर्डर पूरा न होने की भी बात कही। ये इस बात की तरफ इशारा है कि अमेरिका, और खास कर उन राज्यों जिनमें कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जैसे देश में पीपीई किट की आपूर्ति कितनी खराब है।
सप्लाई चेन में असंतुलन
एक्सपर्ट सप्लाई चेन को असंतुलित बताते हैं, जहां छोटे अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तक पीपीई नहीं पहुंच रही। इसकी एक वजह है कि आपूर्तिकर्ता लाखों मास्क के लिए न्यूनतम ऑर्डर की मांग करते हैं और सामान्य वितरकों के पास कोई आपूर्ति नहीं है। एक अन्य जानकार कहते हैं कि यह एक बहुत-बहुत चुनौतीपूर्ण बाजार है, और आपको बहुत सावधान रहना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications