Public Provident Fund : जब भी एक बेहतर बचत स्कीम की बात आती हैं। उसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) का नाम जरूर ही आता हैं। पीपीएफ जो स्कीम हैं। उसको एक सुरक्षित निवेश का जरिया भी माना जाता हैं। पीपीएफ में बेहतर ब्याज तो मिलता ही हैं। इसके साथ भी टैक्स में छूट भी मिलती हैं। पीपीएफ में व्यक्ति थोड़ी-थोड़ी राशि जो जमा करता हैं, तो फिर वो एक बड़ा फंड तैयार कर सकता हैं। इस स्कीम को आप अपने बच्चे के नाम से भी खुलवा सकते हैं। इसकी निवेश की समय सीमा 15 वर्ष की होती हैं। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर इस खाते को खुलवाना चाहते हैं, तो फिर चलिए जानते हैं। पीपीएफ को कैसे खुलवाएं, इसके फायदे और ब्याज दर के बारे में सारी डिटेल।

ऐसे खुलवाएं पीपीएफ खाता
आप पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए किसी भी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस से पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म लेना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना हैं। इस फॉर्म के साथ बच्चे के माता पिता या जो कानूनी अभिभावक हैं। उनका पासपोर्ट साइज फोटो देना होता हैं और केवाईसी दस्तावेज देना होता हैं। इसके साथ ही बच्चे का जन्म भी देना होता हैं। इन सारे दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जमा करना होता हैं। इसके बाद आपके बच्चे के नाम पर पीपीएफ खाता खुल जाता हैं। बहुत सारे बैंक ऐसे हैं जो ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोलने की भी सुविधा देते हैं। लेकिन इसके लिए अभिभावक जो हैं उनका पहले से बैंक में खाता होना बहुत जरूरी हैं।

फायदे पीपीएफ खाते को खुलवाने के
पीपीएफ खाता खुलवाने का एक बहुत बड़ा फायदा यह हैं। कि आप बच्चे के नाम पर एक बहुत बड़ी रकम को जमा कर लेते हैं। उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर बच्चे की उम्र 6 वर्ष हैं और आप आपके बच्चे के नाम पर 15 वर्ष के लिए इस खाते को खुलवाते हैं, तो फिर जब आपका बच्चे की उम्र 22 वर्ष हो जायेगी। तब आपके बच्चे के पास एक बेहतर राशि जमा हो जायेगी।

7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा पीपीएफ पर
आपके बच्चे को जो पीपीएफ के माध्यम से राशि मिलती हैं। वो उसके करियर बेहतर के लिए बहुत सहायता कर सकती है। इससे जो पैसे मिलते हैं। उसकी मदद से आप आपका जो बच्चा हैं। उसको बाहर पढ़ने के लिए भेज सकते हैं। इस स्कीम की बेहद ही खास बात यह हैं कि इस स्कीम में अच्छा ब्याज मिलता हैं। वर्तमान में इसमें मिलने वाले ब्याज की बात करें, तो वर्तमान में इसमें 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलता हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications