नई दिल्ली, जुलाई 30। अगर आपका भारतीय पोस्ट के पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में अकाउंट है तो आज हम आपको एक अच्छी खबर बताएंगे। पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डाकपे ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल पे की तरह काम करता है। डाकपे एप की सबसे अच्छी बात यह है कि इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही बैंकिग और पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि डाकपे एप का इस्तेमाल कोई भी भारतीय नागरिक कर सकता है। एप्लिकेशन का प्रयोग करने के लिए पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होना जरूरी नहीं है। इस ऐप से यूपीआई को जोड़ा गया है, जिसकी मदद से आप आसानी से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।
पीपीएफ है टैक्स बचत स्कीम
पीपीएफ सबसे अच्छा टैक्स बचत विकल्प, पीपीएफ लंबी अवधि के लोकप्रिय निवेश योजनाओं में सबसे ऊपर है। पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा डाकघर और बैंकों में मिलती है। कंपाउंडिंग फीचर के कारण पीपीएफ सबसे सुरक्षित फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स में से एक है। पीपीएफ सबसे अच्छा टैक्स बचत विकल्प देता है। निवेश की अवधि के बाद अर्जित मैच्योरिटी राशि और ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है। पीपीएफ एकाउंट में एक वर्ष में 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। पीपीएफ पर ब्याज दर हर तिमाही सरकार तय करती है।
ऑनलाइन चला सकते है पीपीएफ खाता
अगर आप डाकघर में पीपीएफ खाता खोलते हैं तो आपको एक बार ब्रांच विजिट करना होगा और इसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ऐप के साथ खाते को आप ऑनलाइन मॉनिटर कर सकते हैं। हाल ही में डाकपे ऐप की शुरुआत हुई है, इस ऐप से ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं और डाक उत्पादों की सेवा ली जा सकती है। खाता खोलने के बाद आईपीपीबी ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन पैसे जमा करने के लिए ग्राहकों के पास पीपीएफ खाता संख्या और ग्राहक आईडी होना चाहिए।
डाकपे से पैसा जमा करने का प्रोसेस
डाकपे ऐप खोलें।
डीओपी प्रोडक्ट' सेक्शन पर जाएं और पीपीएफ पर टैप करें।
डीओपी का मतलब डाक विभाग से है।
पीपीएफ खाता संख्या और डीओपी ग्राहक आईडी दर्ज करें।
किस्त की अवधि और राशि का चयन करें।
ट्रांसफर पर क्ल्सिक करें और राशि ट्रांसफर होने पर एक सूचना मिलेगी।
यह जानना जरूरी है कि पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है।
हालांकि, मैच्योरिटी के एक वर्ष के भीतर इसे और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा बिना किसी नए योगदान के भी पीपीएफ खाता मैच्योर के बाद भी सक्रिय रह सकता है।
प्ले स्टोर से कर सकते है डाउनलोड
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम, पिन कोड और खाता संख्या एंटर करनी होगी। इसके बाद आपको इसे अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा। इस ऐप में भी आपको यूपीआई ऐप की तरह चार अंकों का एक पिन बनाना होगा। इस ऐप से आप किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह पेमेंट कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप किसी भी अकाउंट से रुपए आईपीपीबी खाते में भेज सकते हैं। आपको बता दें इस ऐप को विकसित और पिछड़े इलाकों के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए गांव में रहने वाले लोगों को भी बैंकिग सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications