PM Jan Dhan Yojana: भारत सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है उसी में से एक है प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत देश में करोड़ों लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है। इस योजना को 10 साल पूरे हो रहे हैं। आज 28 अगस्त के दिन साल 2014 में इस योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके अब 10 साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा है।
सरकार की तरफ से इसके जश्न को सबके साथ मनाने का प्लान बनाया गया जिसके तहत इस स्कीम से जुड़े सवालों का जवाब देकर कोई भी इनाम जीत सकता है। ये जानकारी narendramodi_in सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के मध्यम से साझा किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMJDY की 10वीं वर्षगांठ पर लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 53 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं, जिनमें 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक जमा हैं। पीएम मोदी ने कहा जनधन योजना ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर मैं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। इस योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई, उन्होंने आगे कहा कि इस योजना ने लाखों भारतीयों, विशेषकर गरीबों को वित्तीय समावेशन और सम्मान प्रदान करके मजबूत बनाया है।
वित्तीय समावेशन मील का पत्थर
28 अगस्त 2014 को शुरू की गई PMJDY को दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम माना जाता है। पीएम मोदी के मुताबिक, इन खातों में गरीबों ने 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा किए हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में इस वित्तीय वर्ष में और 3 करोड़ जन धन खाते खोलने का लक्ष्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता 53 करोड़ लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में शामिल करने से स्पष्ट है।
मुख्य आंकड़े
वित्त मंत्रालय ने बताया कि पीएमजेडीवाई के तहत खोले गए कुल खातों में से 55.6 प्रतिशत (29.56 करोड़) महिलाओं के खाते हैं। इसके अलावा, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 66.6 प्रतिशत (35.37 करोड़) खाते हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 2,31,236 करोड़ रुपए है, जो समय के साथ जमा राशि में पर्याप्त वृद्धि को दर्शाती है।
रुपे कार्ड और फायदा
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 36 करोड़ से ज़्यादा मुफ़्त RuPay कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया गया है। ख़ास बात यह है कि इन खातों को खोलने के लिए कोई शुल्क या रखरखाव शुल्क नहीं है और न ही न्यूनतम शेष राशि की जरूरत है। इस पहल का उद्देश्य अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में लाना तथा उन्हें आवश्यक वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना लाखों लोगों को मजबूत बनाकर तथा उन्हें आर्थिक विकास और स्थिरता के अवसर प्रदान करके भारत के वित्तीय समावेशन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications