PMSBY : गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर तबके की सहायता के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार अक्सर कई तरह की योजनाओं को लेकर आती रहती है। इन योजनाओं में से कई ऐसी स्कीम है जो लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराती हैं। इन योजना में से एक योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) है। यह एक दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना है। जिसमें केवल 20 रु वार्षिक निवेश पर आप 2 लाख रु का इंश्योरेंस कवर हासिल कर सकते हैं।
वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया था। यह एक्सीडेंटल बीमा 20 रु की वार्षिक प्रीमियम पर मिलता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को कठिन वक्त में सहायता प्रदान करना है।

पीएमएसबीवाई एक सरकारी बीमा योजना है। इस सरकारी बीमा योजना का फायदा 18 साल से 70 साल का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इस पॉलिसी क प्रीमियम भी सीधे बैंक खाते से काटा जाता है। पॉलिसी खरीदते समय ही
पीएमएसबीवाई को बैंक खाते से लिंक कराया जाता है।
पीएमएसबीवाई पॉलिसी के मुताबिक बीमा खरीदने वाला ग्राहक एक्सीडेंट में गुजर जाने पर या विकलांग होने पर 2 लाख रु की राशि की रकम उसके आश्रित को मिलती है।
वही, अगर बीमा खरीदने वाला ग्राहक आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो ऐसी स्थिति में 1 लाख रु की राशि मिलती है। इस योजना में 1 जून 2022 से पहले केवल 12 रुपये प्रीमियम था। बाद में प्रीमियम की राशि बढ़ा दी है और इसको बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई।
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो फिर इसके लिए आप किसी भी बैंक में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अप्रैल 2023 तक इस योजना के माध्यम से 2 हजार 302.26 करोड़ क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना में 34 करोड़ को लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications