How to Register on PMVBRY Portal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 15 अगस्त को एतिहासिक लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना का बड़ा ऐलान किया था। पीएम मोदी ने 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' के तहत इस स्कीम की घोषणा करते हुए युवाओं को 15000 रुपये देने का ऐलान किया था। अब इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचाने को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन के लिए 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' का पोर्टल लाइव कर दिया है। यदि आप इस योजना के पात्र हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो फटाफट अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस योजना की घोषणा के साथ कहा था कि इसस स्कीम से 3.5 करोड़ से अधिक युवाओं को फायदा मिलेगा।
सरकार का मानना है कि 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' सभी क्षेत्रों में रोज़गार सृजन, रोज़गार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' नामक रोज़गार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंज़ूरी दी थी। ₹99,446 करोड़ के परिव्यय वाली इस योजना का उद्देश्य दो वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोज़गार सृजन को प्रोत्साहित करना है।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए, सभी क्षेत्रों में रोज़गार सृजन, रोज़गार क्षमता में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
कब से मिलेगा इस योजना का लाभ?
सरकार ने ऐलान किया है कि इस योजना के तहत पात्र युवाओं को 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई, 2027 के बीच सृजित नौकरियों पर लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी पाने वालों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 15,000 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना नए रोज़गार के अवसरों के सृजन हेतु नव-नियोजित युवाओं को दो किश्तों में ₹15,000 तक दिए जाएंगे। इसके अलावा नौकरी देने वाले संस्थान को भी प्रति नए कर्मचारी ₹3000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ?
योजना के प्रथम भाग (Part A) के अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम (Aadhaar Payments Bridge System, ABPS) के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किए जाएंगे। वहीं, दूसरे पार्ट (Part B) के अंतर्गत नियोक्ताओं को भुगतान सीधे उनके पैन-लिंक्ड खातों में किया जाएगा।
कैसे और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन
इस योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। नियोक्ता और पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल (https://pmvbry.epfindia.gov.in या https://pmvbry.labour.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए सभी नए कर्मचारियों को उमंग ऐप (Umang App) पर उपलब्ध फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट करना होगा।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications