Pradhanmantri Jan Dhan Yojana: भारत सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री जन धन योजना। इस योजना का उद्देश्य है कि देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ा जा सके। सरकार का मानना है कि अगर बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग सुविधाओं से वंचित रहेंगे, तो यह देश के आर्थिक विकास के रास्ते में रुकावट बनेगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना का मकसद था कि आम लोग-चाहे उनकी आमदनी कितनी भी कम क्यों न हो-बिना किसी झंझट के बैंक खाता खोल सकें, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, सब्सिडी और बीमा कवर जैसी सुविधाएं मिल सकें। इस योजना ने लाखों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है और उन्हें भारत की आर्थिक प्रणाली से जोड़ा है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), जिसे दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना माना जाता है, की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान की थी।
इस योजना की औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त 2014 को पूरे देश में की गई थी, जिसका मकसद था हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, खासकर उन लोगों को जो अब तक बैंकिंग सिस्टम से दूर थे।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
अगर आप प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत बैंक खाता खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसमें आधार कार्ड या फिर मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा (NREGA) कार्ड की जरूरत होती है। यदि इनमें पता भी दर्ज है, तो ये पहचान और पते के दोनों प्रमाण के तौर पर मान्य होंगे। यह योजना खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जो अब तक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित थे और जिनकी आमदनी बहुत सीमित है।
कौन नहीं खुलवा सकते जन धन योजना में खाता?
केंद्र या राज्य सरकार में कार्यरत स्थायी कर्मचारी
केंद्र या राज्य सरकार से रिटायर्ड व्यक्ति
आयकर (इनकम टैक्स) भरने वाले नागरिक
अधिक जानकारी के लिए आप UIDAI या पीएमजेडीवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता कैसे खोलें?
अगर आप प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
किसी भी सरकारी या निजी बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर संपर्क करें। वहां से प्रधानमंत्री जन धन योजना का आवेदन फॉर्म लें।
फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही से पढ़कर भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ रखें, जैसे आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र।
फिर भरे हुए फॉर्म के साथ दस्तावेजों की प्रतिलिपि बैंक में जमा करें।
बैंक द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच और प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका जन धन खाता खोल दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications