नयी दिल्ली। शेयर बाजार एक जोखिम वाली जगह है। मगर यदि आप बढ़िया रिटर्न देने वाले शेयरों की पहचान कर उनमें पैसा लगा दें तो कुछ ही समय में काफी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आपका पैसा शेयरों से बहुत जल्द कई गुना हो सकता है। अच्छे शेयर चुनना इतना आसान नहीं है। आपको सलाह की जरूरत पड़ेगी। फिर चाहे आप किसी ब्रोकिंग फर्म से मदद लें या फिर एक्सपर्ट और फाइनेंशियल एडवाइजर से। ऐसे कई शेयर होते हैं, जो साल भर में पैसा कई गुना कर देते हैं। कोरोना काल में चलने वाले कई शेयर हैं भी, जिन्होंने तगड़ा मुनाफा कराया है। हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने पिछले 1 साल में 450 फीसदी रिटर्न दिया है।
कौन सा है ये शेयर
जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं वो है प्रकाश पाइप्स। एक साल पहले 26 मार्च को ये शेयर 22.5 रु पर था। मगर बीते शुक्रवार को यह 118.90 रु पर बंद हुआ। यानी एक साल में इस शेयर ने 428.44 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यदि किसी निवेशक ने 1 साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसे 4.28 लाख रु का प्रोफिट हुआ होगा और निवेश राशि इस समय 5.28 लाख रु होगी। यानी 1 लाख रु की रकम 1 ही साल में 5 गुना से ज्यादा हो गयी।
तीन महीनों में कितना कराया मुनाफा
तीन महीने पहले ये शेयर 92.9 रु पर था। 92.9 रु से 118.90 रु तक पहुंचने में इसने 28 फीसदी रिटर्न दिया है। तीन महीनों में करीब 28 फीसदी का रिटर्न काफी शानदार है। एफडी से इतना मुनाफा आपको कुछ सालों में मिलेगा। हालांकि प्रकाश पाइप्स एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 284.39 करोड़ रु है। छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश पर जोखिम अधिक रहता है।
6 महीनों में कितना मुनाफा
पिछले 6 महीनों में भी प्रकाश पाइप्स के शेयर ने निवेशकों को काफी तगड़ा मुनाफा कराया है। 6 महीने पहले ये शेयर 70.1 रु पर था। यानी प्रकाश पाइप्स का शेयर 70.1 रु से 118.90 रु तक पहुंच गया है। 6 महीनों में इस शेयर ने 69.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। एफडी की मौजूदा ब्याज दरों को देखते हुए इतना रिटर्न 10 गुना से भी अधिक है।
अपोलो पाइप्स ने भी बरसाया पैसा
एक साल पहले अपोलो पाइप्स का शेयर 255.35 रु पर था। जबकि इस समय कंपनी का शेयर 907.75 रु पर है। यानी 1 साल में अपोलो पाइप्स के शेयर ने 255.5 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है। किसी भी निवेशक को 1 साल में 1 लाख रु पर 2.55 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा और उसकी निवेश राशि 3.55 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
6 महीनों में भारी रिटर्न
अपोलो पाइप्स के शेयर ने पिछले 6 महीनों में भी काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। इस शेयर का रेट 6 महीने पहले 388.05 रु पर था। जबकि इस समय ये 907.75 रु पर है। 6 महीनों में इस शेयर ने 134 फीसदी रिटर्न दिया। निवेशकों का पैसा इस दौरान दोगुने से अधिक हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications